जंडियाला गुरु के बर्तनों को यूनैस्को ने दी मान्यता

अमृतसर।  जंडियाला गुरु में सैंकड़ों वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी बर्तन बनाने वाले ठठियारों की आज उस समय बड़ी हौसला-अफजाई हुई जब डी.सी. अमृतसर कमलदीप सिंह संघा के प्रयासों से यूनैस्को (यूनाइटेड नेशन एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चरल आॅगेर्नाइजेशन) ने बर्तन बनाने की इस कला को विश्व स्तर पर प्रमोट करने का ऐलान कर दिया। इस संबंध में जंडियाला गुरु में आयोजित एक समागम दौरान स्थानीय निकाय, सैर-सपाटा सभ्याचार मामलों, पुरातत्व एवं अजायब घर मामलों के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने यूनैस्को के इस ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि यूनैस्को की  इस पहल से आखिरी सांसें गिन रही जंडियाला गुरु के ठठियारों की बर्तन बनाने की कला को नया जीवन मिला है। यूनैस्को के इस फैसले से जंडियाला गुरु के बर्तन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सकेंगे और इसका आर्थिक लाभ सैंकड़ों वर्षों से बर्तन बनाने की कला को जीवित रखे इन परिवारों को मिलेगा। सिद्धू ने कहा कि पूरे भारत में जंडियाला गुरु ही एकमात्र कस्बा है जिसकी बर्तन बनाने की कला को यूनैस्को ने मान्यता दी है।
जंडियाला गुरु के ठठियारों की तरफ से बनाए गए बर्तनों की बिक्री करने के लिए सिद्धू ने किला गोबिन्दगढ़ व टाऊन हाल में एक-एक दुकान फ्री देने का भी ऐलान किया है। इसके अलावा दुबई में लगने वाले अंतर्राष्ट्रीय मेले में भी जंडियाला गुरु के बर्तनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सिद्धू ठठियारों का बर्तन बनाने का काम देखने के लिए उनकी दुकानों पर भी गए और ठठियारों के साथ बातचीत की।
इस अवसर पर विधायक सुखविन्द्र सिंह डैनी बंडाला, दीपा शाही, प्रबंधकीय सचिव विकास प्रताप, विशेष सचिव शिवदुलार सिंह ढिल्लों, डी.सी. कमलदीप सिंह संघा व एस.डी.एम. विकास हीरा भी उपस्थित थे।
समागम दौरान जंडियाला गुरु कस्बे में सीवरेज की समस्या का समाधान करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने सीवरेज के काम को पूरा करने के लिए 3 करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया। इसके साथ जंडियाला गुरु के ठठियारों को आ?थक मदद देने के लिए डी.सी. कमलदीप सिंह संघा की अगुवाई में एक फंड विकसित करने का भी ऐलान किया है। इस फंड में पंजाब सरकार की तरफ से हर वर्ष 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।
साभार : पंजाब केसरी

Leave a Reply

Your email address will not be published.