दो महीना से जारी है अभ्युदय का अभियान : विभय कुमार झा

मधुबनी। हर सामाजिक संस्था का यह दायित्व होना चाहिए कि विपत्ति के समय समाज में लोगों की सहायता करें। इसी सोच के साथ स्वंयेसवी संस्था अभ्युदय बीते दो महीना से मिथिला में राहत अभियान चला रही है। जरूरतमंद ग्रामीणों तक राशन व अन्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। अभ्युदय के अध्यक्ष विभय कुमार झा ने आज स्वयं जिले के कई गांवों का दौरा किया और राहत अभियान चलाया। जिले के अरेड, धकजरी, बिशुनपुर, बेनीपट्टी, बेहटा, बेहटा पूरब हरिजन टोल, महादलित टोल में गरीबों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया।

युवा भाजपा नेता और अभ्युदय के अध्यक्ष विभय कुमार झा ने कहा कि हमारी संस्था अपने स्थापना काल से ही समाज के लिए काम कर रही है। बीते 26 साल से हमारे पिताजी इस कार्य में लगे हुए हैं। हाल के वर्षों में मैंने जब से अभ्युदय के अध्यक्ष का दायित्व संभाला है, मिथिला के कई गांवों का दौरा कर रहा हूं। अभी कोरोना काल है। हर कोई परेशान है। इसलिए हमारी संस्था ने निर्णय लिया कि क्षेत्र में कोई भी भूखा नहीं रहे, इसकी व्यवस्था सबसे पहले किया जाए। विभय कुमार झा ने बताया कि बीते महीने हमने रहिका कोरोना वारियर्स के युवा साथियों के साथ मिलकर रहिका और बेनीपट्टी के कई गांवों मंे राशन आदि वितरण किया था। हमारी संस्था के समर्पित कार्यकर्ता गांव गांव में जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं।

कई गांवों में अभ्युदय ने चलाया राहत अभियान, गरीब ग्रामीणों तक पहुंचा लाभ

विभय कुमार झा ने कहा कि हाल के दिनों मंे जिस प्रकार से अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि हुई है, उससे लोगों को काफी दिक्कत हुई है। एक तो कोरोना और उपर से प्राकृतिक प्रकोप, गरीब लोगों के सामने कई प्रकार की समस्याएं आ गई है। आज कई ग्रामीणों ने मुझे अपनी समस्याओं से अवगत कराया हैं। जिन समस्याओं का समाधान हमारी संस्था के माध्यम से होगा, हम करेंगे। शेष के लिए हम मधुबनी प्रशासन और राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। लोग हमारे हैं, तो उनकी समस्याएं भी हमारी हैं। अभ्युदय लोगों के जीवन स्तर सुधारने के लिए हमेशा काम करता आया है। विभय कुमार झा ने कहा कि मिथिला के लोगों में समाजसेवा का गुण भरा हुआ है। कई लोग राजनीतिक दलों के माध्यम से और कई लोग स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से अपना योगदान दे रहे हैं। बेहटा निवासी बिनोदानंद झा, बेनीपट्टी ग्राम निवासी नारायण जी झा, बेनीपट्टी भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल कुमार झा सहित मैं तमाम लोगों के प्रति आभार प्रकट कर रहा हूं, जिन्होंने इस राहत अभियान में आज मेरा साथ निभाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.