अजय कुमार कर्ण बने महरौली जिला भाजपा में महामंत्री

नई दिल्ली। दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों की संख्या काफी बढ रही है। इससे उनके राजनीतक क्षमता में भी वृद्धि हो रही है। दिल्ली प्रदेश भाजपा का पूर्वांचल मोर्चा हाल के दिनों में काफी सक्रिय होता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी के महरौली जिला पूर्वांचल मोर्चा में युवा समाजसेवी अजय कुमार कर्ण को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस आशय की जानकारी भाजपा के महरौली जिला अध्यक्ष आजाद सिंह ने दी। जिला पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र पाठक ने अजय कुमार कर्ण को शुभकामनाएं दी। अपनी नियुक्ति के बाद अजय कुमार कर्ण ने कहा कि पार्टी की ओर से मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, मंै उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष सिंह जी से भी मेरी मुलाकात हुई, उन्होंने जिला में मोर्चा को और मजबूत करने के लिए कहा है। मेरी पूरी कोशिश होगी कि सबकी उम्मीदों पर खरा उतरूं।मैं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी जी, पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री मनीष सिंह जी, महरौली जिला अध्यक्ष आजाद सिंह जी और जिला पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र पाठक जी को धन्यवाद देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.