शिक्षाविद् अंजलि शुक्ला ने थामा भाजपा झंडा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर महिला दिवस के सुवअसर पर शिक्षाविद् अंजलि शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा थाम लिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री मनीष सिंह जी के समक्ष उन्होंने भाजपा ज्वाइन किया। पूर्वांचल मोर्चा के मंत्री नंद किशोर चौधरी ने बताया कि अंजलि शुक्ला काफी समय से सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों में लगी हुई हैं। उनके साथ कई दूसरी महिलाओं ने भी पार्टी ज्वाइन किया है। यकीनन, उनके आने से संगठन को और भी अधिक मजबूती मिलेगी।
बता दें कि अंजलि शुक्ला गायत्री ज्ञान ज्योति ट्स्ट से जुडी हुई है। आज इनके साथ कई अन्य महिलाओं ने भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी ज्वाइन किया है। इस अवसर पर अंजलि शुक्ला ने कहा कि पूर्वांचल मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं को जानती हूं। उनके सामाजिक कार्य से काफी प्रभावित हूं। मुझे खुशी है कि पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह जी और मंत्री नंद किशोर चौधरी जी के समक्ष आज भाजपा में मेरी भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। मैं इन लोगों को यह भरोसा दिलाती हूं कि जो भी जिम्मेदारी और कर्तव्यपालन के लिए संगठन मुझे आदेश देगी, पूरी क्षमता के साथ उसका निर्वहन करूंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिस प्रकार से देश के लिए काम कर रहे हैं, सबसे अधिक मुझे उसी ने प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.