भारत को समृद्ध बनाओ का आयोजन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ मुहीम को शुरू की है जिसको आगे बढ़ाने के लिए पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज १ में बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, भारत को समृद्ध बनाओ कार्येक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्येक्रम की आयोजन मयूर विहार जिला की अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा रेनू चौधरी की अगुवाई में किया गया। इस कार्येक्रम को सम्बोधित करते हुए पूनम पराशर झा अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा ने कहा की जहाँ नारी निवास करती है वहाँ देव निवास करते हैं। इस मौके पर भाजपा की महिला मोर्चा के मयूर विहार जिला अध्यक्ष रेनू चौधरी ने कहा की इस कार्येक्रम का मुख्य उद्देश्य है लोगो को जागरूक करना। उन्होंने कहा की पहले महिलाओं का दर्ज़ा ऊंचा रहा करता था परन्तु अब काम हो गया है और उन्होंने नारा दिया की बेटियां छू सकती है आकाश हमें चाहिए मौके की तलाश। इस कार्येक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली भाजपा संगठन मंत्री श्री सिद्धार्थन ने कहा की कार्येक्रम में भारी संख्या में महिलाओं को देख कर कहा की यदि रेनू चौधरी जैसे कार्य अन्य महिलाएं भी करें तो बहुत जल्द पुरुष और महिलाओं का अनुपात एक सामान हो जाएगा। दिल्ली भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा की अगर बेटी ठान ले तो एक बेटी दस बेटों के बराबर है।

दिल्ली मयूर विहार भाजपा जिला अध्यक्ष ललित जोशी ने कहा की बेटी गहना है ये एक सच्चाई है।  इस कार्येक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्तिथि दर्ज की। कार्येक्रम को सफल बनाने में भाजपा मयूर विहार जिला उपाध्यक्ष ललिता सिंह, जिला प्रभारी अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष श्याम चरण गुजराती तथा अन्य कार्येकर्ताओं ने भरपूर सहयोग दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.