नई दिल्ली। जैसे ही 19 नवंबर की शाम में तमाम मीडिया संस्थानों ने एग्जिट पोल जारी किया, उसके बाद से पूरे देश में ईवीएम का हो-हल्ला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर भी तमाम बातें घूम रही है। आखिर इसको नेता कैसे देखते हैं ? भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेशनल मीडिया कोआॅर्डिनेटर अनंत अमित कहते हैं कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। उन्हें जनता के मूड का और जमीनी हकीकत का पता चल गया है। इसलिए वे लोग ईवीएम का रोना अभी से ही रो रहे हैं। सच तो यह है कि जिस व्यक्ति को ईवीएम की पूरी जानकारी है, जिसे चुनावी प्रक्रिया और मतदान से लेकर ईवीएम के स्ट्ाॅंग रूम में रखने की पूरी प्रक्रिया पता है, वह इस तरह की बात कर ही नहीं सकता है।
जनता ने अपना मत जिनको दिया है, यकीनन विजयी होंगे।
एक सवाल के जवाब में अनंत अमित ने कहा कि अब तो 24 घंटे से भी कम का समय शेष है। जनता ने अपना मत जिनको दिया है, यकीनन विजयी होंगे। हमें जनादेश का पूरा सम्मान करना है। जिस प्रकार से कई विपक्षी नेताओं ने बदजुबानी की है और कर रहे हैं, उसे संज्ञान में लेना चाहिए। भारतीय लोकतंत्र में हमेशा लोगों ने जनादेश का सम्मान किया है। यदि कोई ईवीएम पर सवाल उठाता है, तो यकीनन वह जनादेश का अपमान कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेशनल मीडिया कोआॅर्डिनेटर अनंत अमित कहते हैं कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। उन्हें जनता के मूड का और जमीनी हकीकत का पता चल गया है। इसलिए वे लोग ईवीएम का रोना अभी से ही रो रहे हैं।