हर घर में होगा भाजपा का सदस्य: चंचल त्यागी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान बुराडी क्षेत्र में काफी तेज गति से चल रहा है। रविवार को कमालपुर वार्ड में शनि मंदिर के पास कमलापपुर मंडल की ओर से सदस्यता अभियान शिविर लगाया गया। इसमें सैकडों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता चंचल त्यागी सहित कई लोगों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता चंचल त्यागी ने कहा कि पार्टी की ओर से जब भी कोई अभियान चलाया जाता है, हमारी पूरी कोशिश होती है कि उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना। सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में हमारी सहभागिता शुरुआत से रही। इस बार पर पार्टी ने तय किया तो हमने अपने बुराडी विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाया है। हमारी पूरी कोशिश है कि हर घर में भाजपा का सदस्य होगा।

रविवार को लगाए गए सदस्यता अभियान शिविर में मंडल अध्यक्ष राजन त्रिपाठी और उत्तर पूर्वी जिला भाजपा की मंत्री संध्या कुमारी ने भी अपना योगदान दिया। संध्या कुमारी ने कहा कि हमारे जिले में हमेशा पार्टी की गतिविधियां चलती रहती हैं। जहां तक बात बुराडी विधानसभा की है, तो इसमें चंचल त्यागी की राजनीतिक प्रतिबद्धता सबको पता है। चुपचाप काम करना इनकी आदत में शुमार है। पार्टी ने जब भी कोई जिम्मेदारी दी है, हमलोग उसका बेहतर निर्वहन करने की कोशिश करते हैं। इस अभियान में कमालपुर के निगम पार्षद केएन बलौदी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.