भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने यमुना घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान


नई दिल्ली। लोकमहापर्व छठ का समापन हो गया। दिल्ली में हजारों जगह पर श्रद्धालुओं ने इस महापर्व में हिस्सा लिया। सबसे अधिक लोगों ने यमुना किनारे छठ पर्व का आयोजन किया। पर्व के दौरान यमुना नदी के किनारे गंदगी रह गई। इसे दूर करने का जिम्मा दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा ने अपने कंधों पर लिया है।
पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने अपने साथियों के साथ यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। बुराडी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचल मोर्चा के मंत्री नंद किशोर चैधरी ने अपने साथियों और कई कार्यकर्ताओं के साथ घाटों पर फैले पूजा के विसर्जन वाले वस्तुओं को यमुना से बाहर निकाला। नंद किशोर चैधरी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमारे प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जी और मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह जी जिस काम में दिन-रात लगे हुए हैं, हम भी अपने साथियों के साथ उसी कार्य को आगे बढा रहे हैं। हमने इस बार छठ घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया है। मुझे उम्मीद है कि अगली बार श्रद्धालु स्वयं ही इन घाटों से जाने से पूर्व साफ-सफाई करेंगे। हमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मुझे खुशी होती है कि हमारी निगम पार्षद रेखा सिन्हा भी हमलोगों के साथ आकर हौसलाअफजाई करती हैं।
बुराडी में यमुना घाटों पर पूर्वांचल मोर्चा और भाजपा के कई कार्यर्ताओं ने अपना श्रमदान दिया। पार्टी के राहुल त्रिवेदी, सुभाष वर्मा, राजकमल पटेल, अनिल राय, आशीष गुप्ता, अमित चैधरी, श्याम गुप्ता, कमल सिंह, नकुल सिंह, राहुल सरोज, विक्की कुमार, संजीव झा, विजय प्रताप सहित कई लोगों ने अपना श्रमदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.