Britannia Tiger और सोनू सूद ने क्रंच खाओ, पंच दिखाओ कैम्पेन लॉन्च किया, सोनू वर्चुअली सिखाएंगे Martial arts

नई दिल्ली। Martial arts को गेम नहीं लाइफ प्रोटेक्टर मानना चाहिए। यह ऐसी बुलेट पू्रफ जैकेट है, जो बिना पहने आपको हमेशा प्रोटेक्ट करती है। तो कब सीख रहे हैं Martial arts? जल्द सीखिए सोनू सूद से इसके गुर। खैर, अब तो सीखना बनता है। देर नहीं करो क्रंच खाओ, पंच दिखाओ!

Martial arts की वीडियो सीरीज़

बच्चों को आत्म रक्षा का पाठ पढ़ाने के लिए ब्रिटानिया टाईगर ने सोनू सूद के साथ क्रंच खाओ, पंच दिखाओ अभियान लॉन्च किया है। यह अभियान सोनू सूद के साथ 5 पार्ट की वीडियो सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पूरी दुनिया की मार्शल आर्ट दिखाई जाएगी। पूरी दुनिया में बच्चे धमकाए जाने का सामना करते हैं। हर तीन में से एक बच्चे पर माह में कम से कम एक बार बल प्रयोग होता है। यह आंकड़ा यूनेस्को ने नवंबर 2020 में घोषित किया था। भारत में भी स्थिति कुछ अलग नहीं है।

 

Martial arts सीखनी पड़ेगी, भारत में भी स्थिति भयावह है

 

यह आंकड़े वैश्विक हैं। वैसे भारत में भी इस बाबत स्थिति कुछ अच्छी नहीं है। इसका सामना करने के लिए टाईगर क्रंच ने बच्चों को Martial arts द्वारा आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाने का महत्व समझा। यह बच्चों की मानसिक और शारीरिक शक्ति बढ़ाती है। साथ ही संघर्ष की स्थिति का सामना करने के लिए उन्हें दृढ़ता प्रदान करती है। हमने यह मनोरंजक तरीके से किया। कैम्पेन के एम्बेसडर, सोनू सूद बच्चों को दुनिया के वर्चुअल टूर पर ले गए और उन्हें 5 अलग अलग तरह की मार्शल आर्ट का परिचय दिया। इनमें (1) इजरायल की क्राव मागाय (2) जापान की जूडो (3) ब्राजील की जुजित्सु (4) भारत की कलारीपयत्तू और (5) कोरिया की ताईक्वांडो शामिल है।

 

फाइट में चाॅकलेटी पंच

पांच पार्ट की इस वीडियो सीरीज में सोनू सूद बच्चों को झगड़े को पहले चॉकलेटी टाईगर क्रंच बिस्किट देकर या मैत्रीपूर्ण बातचीत से खत्म करने के लिए प्रेरित करते हैं, लेकिन यदि झगड़े का मैत्रीपूर्ण समाधान निकालने के सभी रास्ते खत्म हो जाएं, तो उस स्थिति में उन्हें सावधान रहना चाहिए और इस सीरीज में सिखाई गई आत्मरक्षा की तकनीकों द्वारा खुद की रक्षा करनी चाहिए।

वीडियो का लिंक : http://www.krunchkhaopunchdikhao.com/

 

क्या कहती है ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज

विनय सुब्रमण्यम, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा, ‘‘ब्रिटानिया टाईगर क्रंच अपनी अवधारणा पर खरा उतरता है। क्रंच खाओ, पंच दिखाओ अभियान बच्चों को सशक्त बनाने, संघर्ष की स्थिति में सुरक्षित रहने और शारीरिक एवं मानसिक शक्ति बढ़ाने में समर्थ बनाने का एक प्रयास है। Martial arts के रूप बच्चों को आत्मरक्षा एवं जीवन के बहुमूल्य कौशल, जैसे अनुशासन, केंद्रण, आत्मसम्मान एवं लक्ष्य बनाना सिखाते हैं। सोनू सूद से बेहतर इन बच्चों को मूल्यों की शिक्षा कौन दे सकता है और जीवन में आने वाली चुनौतियों का धैर्य एवं दृढ़ता से सामना करने के लिए कौन प्रेरित कर सकता है।’’

आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाने का अवसर दिया – सोनू सूद

अभियान के लिए मार्शल आटर््स इंस्ट्रक्टर बनने के बारे में बॉलिवुड एक्शन स्टार एवं लोगों के हीरो, सोनू सूद ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि ब्रिटानिया टाईगर के क्रंच खाओ, पंच दिखाओ अभियान का हिस्सा बनकर मुझे युवा बच्चों में जीवन के इन मूल्यों का विकास करने एवं मार्शल आर्ट सीखकर आत्मरक्षा की तकनीकें जानने की प्रेरणा देने का अवसर मिला है। भारत एवं दुनिया में मार्शल आर्ट के अनेक रूप हैं, जिन्हें इस सीरीज में दिखाया गया है।’’

Sonu Sood Exclusive Screening – Britannia Tiger Krunch | Catch Sonu Sood Teaching Self Defence Techniques to kids at the “Krunch Khao, Punch Dikhao”

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

इस अभियान को जनसमूह तक पहुंचाने के लिए ब्रिटानिया टाईगर क्रंच ने अग्रणी ग्लोबल लर्निंग प्लेटफॉर्म- उडेमी के साथ सहयोग किया है। यह सहयोग युवाओं को 525 रु. के शुरुआती एवं रियायती मूल्य में पांच मार्शल आर्ट रूपों के 40 मिनट से 7 घंटे के विशेष ऑनलाईन कोर्स लेने में समर्थ बनाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने पर यूजर्स को 150 रु. के उडेमी वाउचर मिलेंगे, जिन्हें मार्शल आर्ट रूपों के ये स्पेशल कोर्स पूरा करने आदि के लिए रिडीम किया जा सकेगा। अभियान की वेबसाईट पर लॉग ऑन करके एवं पांच वीडियो देखकर, बच्चों को ‘क्रंच खाओ, पंच दिखाओ’ सर्टिफिकेट पाने का मौका मिलेगा, जिसे वो डाउनलोड कर सकेंगे। तो आप किसका इंतजार कर रहे हैं, क्रंच खाओ, पंच दिखाओ!

Leave a Reply

Your email address will not be published.