छठ घाट का चंचल त्यागी और अंबिकेश पांडेय ने किया दौरा

संध्या कुमारी

नई दिल्ली। लोक महापर्व छठ के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रही है, घाटों पर कार्य तेजी से हो रहे है। बाबा काॅलोनी पुश्ता के निकट छठी मैया बाबा सूर्यघाट समिति की ओर से छठ का आयोजन बीते कई वषों से हो रहा हैं। इसके आयोजन और शुरुआत करने में बुराडी के पूर्व विधायक श्रीकृष्ण त्यागी का काफी योगदान रहा। उन्होंने पूर्वांचल के लोगों की भलाई के लिए कई कार्य किए। आज छठ घाट का जायजा लेने के लिए उनके सुपुत्र श्री चंचल त्यागी ने दौरा किया। चंचल त्यागी ने समिति के कार्यकर्ताओं से कहा कि जब उनकी जैसी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका वह बेहतर निर्वहन करेंगे। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के निजी सचिव अंबिकेश पांडेय ने भी छठ घाट का जायजा लिया। दोनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने छठ घाट की प्रगति पर संतोष जताया।
छठ घाट के बाद समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण जी के साथ कई कार्यकर्ता बुराडी में चंचल त्यागी के कार्यालय पर गए। वहां लंबी बातचीत हुई। छठ पर्व आयोजन को लेकर प्रारूप तैयार किया गया। उस दौरान अंबिकेश पांडेय से समिति ने क्षेत्रीय सांसद से आने का अनुरोध किया। उन्हेांने अनुरोध स्वीकार करते हुए कहा कि छठ पर्व के दौरान संासद मनोज तिवारी अवश्य आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.