राहुल के नेतृत्व में गठबंधन रंग लाया : सरफराज सिद्दीकी

नई दिल्ली। देश और जनता के मुद्दे पर जब लोग एक साथ आ जाएं, तो किसी भी सरकार की मनमानी नहीं चलती है। यही हाल हुआ है उपचुनाव में। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट सरफराज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि गुरुवार को जो उपचुनाव के परिणाम आए हैं, वह हमारी विपक्षी एकता का परिचायक है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जिस प्रकार से तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने एकता का स्वर दिया है, उससे भी भाजपा धड़ाम हुई है। यह परिणाम बताता है कि भाजपा को जनता अब नकार चुकी है।
कांग्रेस नेता एडवोकेट सरफराज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि चाहे कैराना हो, नूनरपुर हो, महाराष्ट्र हो या झारखण्ड। भाजपा को मात मिली है। भाजपा को चाहिए कि वह जनहित के मुद्दे पर आत्मचिंतन करें। जनता ने भाजपा राज में महंगाई के खिलाफ वोट दिया है। 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले हुए लोकसभा की 4, विधानसभा की 10 सीटों के उपचुनावं के आ रहे नतीजों से स्पष्ट होता है कि अब मोदी लहर पर विभिन्न विपक्षी दलों का गठबंधन भारी पड़ता दिख रहा है। लोकसभा की चार सीटों में एक सीट पर भाजपा आगे चल रही है जबकि विपक्षी दल अन्य तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। विधानसभा सीटों पर भी भाजपा की पकड़ कमजोर पड़ती दिख रही है। उपचुनावों में भाजपा को करारा झटका लगा है। उत्तराखंड विधानसभा को छोड़कर भाजपा कहीं भी अपना जादू नहीं दिखा पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.