पार्षद ने काॅलोनीवासियों से की चाय पर चर्चा

नई दिल्ली। बुराडी के बाबा काॅलोनी ए ब्लाॅक में में सामाजिक कार्यकर्ता संध्या कुमारी के घर निगम पार्षद कौस्तुबानंद बालौदी बिना किसी पूर्व सूचना के आए। काॅलोनिवासियों को बुलाया। चाय पर चर्चा हुई। निगम पार्षद श्री बालौदी ने कहा कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं ? उनकी समस्याएं क्या हैं ? इसकी जानकारी हासिल करने के लिए कई बार लोगों के पास बिना पूर्व जानकारी के जाना चाहिए। तभी वास्तविक स्थिति का पता चलता है।
निगम पार्षद ने संध्या जी के घर पर कई लोगों को बुलाया। सबके साथ चाय पी और काॅलोनी, वार्ड और विधानसभा क्षेत्र के संदर्भ में व्यापक बात की। कई मुद्दों पर लोगों से रायशुमारी की। बूथ मैनेजमेंट पर बात हुई। इस दौरान कुशल त्यागी, गोपाल सिंह, बी सी उपाध्याय कृष्णपााल जी आदि लोग उपस्थित थे। सभी ने अपनी बातों को निगम पार्षद के सामने रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.