पुराना नहीं, अब कलरफुल आईलाइनर करें यूज

नई दिल्ली। हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वह तरह-तरह के उपाय अपनाती है। कलरफुल आईलाइनर इन दिनों ट्रेंड में चल रहा है। इसके इस्तेमाल से आप एक अलग लुक अपना सकती हैं। हालांकि ज्यादातर महिलाएं ब्लैक आईलाइनर ही लगाना पसंद करती हैं लेकिन अब कलरफुल आईलाइनर के प्रयोग से आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
इससे ब्यूटी के साथ पर्सनैलिटी पर भी ऊभर का सामने आती है। जैसे समय के साथ-साथ कपड़ों का फैशन बदलता रहता है वैसे ही मेकअप करना की तरीका भी लगातार अपडेट होता रहता है। पहले लडकियां सिर्फ ब्लैक कलर का आइलाइनर ही लगाती थी। बाद में इसे अलग-अलग स्टाइल से लगाने का ट्रैड आ गया लेकिन 2017 में ब्लैक के साथ कई और तरह के शेड्स के आइलाइनर लगाने का नया फैशन आ गया है। अब लड़कियां अपने आउटफिट्स के साथ मैच करते रंगों के आइलाइनर लगा रही हैं। एक से ज्यादा रंगों के इस्तेमाल से आइलाइनर लगा कर आप भी खुद को फैशन के हिसाब से अपडेट रख सकती हैं। कलर्ड आइलाइनर लगाने से आपकी खूबसूरती और भी निखर कर सामने आएगी।
ब्लैक आईलाइनर से ज्यादा अलर्ट कलरफुल आईलाइनर लगाते समय रहना होता है। अगर आपने कलरफुल आईलाइनर सही ढंग से नहीं लगाया, तो आपकी आंखों की शेप ठीक नजर नहीं आएगी। इसे अप्लाई करते वक्त आईलिड के भीतरी कोने से शुरू करते हुए बाहरी कोने की तरफ लगाएं।
अगर आप बाहर के कोने से कलरफुल आईलाइनर लगाना शुरू करती हैं, तो इससे आउटलाइन बैलेंस होने में दिक्कत आ सकती है। अगर आपको लिक्विड कलर आईलाइनर लगाना नहीं आता है, तो कलर्ड पेंसिल आईलाइनर का यूज कर सकती हैं। इसे लिक्विड आईलाइनर की तुलना में लगाना ज्यादा आसान है।
कलरफुल आईलाइनर का सेलेक्शन करते वक्त न सिर्फ अपनी स्किन टोन का ध्यान रखें बल्कि अपनी ड्रेस के कलर का भी ख्याल रखें। उसी के हिसाब से आईलाइनर के कलर का सेलेक्शन करें। जैसे अगर आप पिंक कलर की ड्रेस पहन रही हैं, तो उस पर ब्लू कलर का आईलाइनर अट्रैक्टिव लुक देगा। इसे लगाने से आप पार्टी में एक अलग लुक में नजर आ सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी खूबसूरती निखर जाएगी।
पिंक आइलाइनर : लड़कियों को पिंक कलर बहुत पसंद होता है। आप इस कलर को आंखों पर भी ट्राई कर सकते हैं। यह कलर आपको स्टाइलिश और ट्रैंडी लुक देगा।

व्हाइट आइलाइनर : मौसम बदल गया है और अब गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। इस मौसम में आप भी मेकअप के लिए लाइट कलर इस्तेमाल करने की सोच रही हैं तो व्हाइट आइलाइनर वैस्ट है। यह आपकी आंखों का क्लासी लुक देगा। आप इसके साथ और भी रंग का आंखोें पर अप्लाई कर सकती हैं।

ग्रीन आइलाइनर : ग्रीन कलर का ट्रैड आजकल खूब चल रहा है। आप कपड़ों के साथ इस रंग को आंखों पर भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आंखें और भी खूबसूरत दिखाई देंगी। इसे आप पार्टी और फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं।

सिल्वर आइलाइनर : पार्टी में जा रही हैं और ज्यादा मेकअप नहीं करना चाहती तो इसके लिए सिल्वर आइलाइन बैस्ट ऑप्शन है। आपकी आंखें बहुत खूबसूरत लगेगी।

गोल्डन आइलाइनर : हैली आउटफिट्स के साथ ज्यादा मेकअप करने से भी आप मजाक का पात्र बन सकती हैं। हैवी ड्रैस के साथ गोल्डन कलर का आइलाइन लगा कर ट्रैंडी लुक पा सकती हैं।

ब्लू आइलाइनर : ऑफिस,पार्टी या कॉलेज गोइंग गर्ल के लिए ब्लू कलर का आइलाइन आपको ट्रैंडी लुक देगा। ब्लैक आइलाइन की बजाए ब्लू कलर बैस्ट ऑप्शन है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.