दिल्ली पुलिस के अरुण सिंह हुए सम्मानित, पूर्वांचल के लिए गर्व की बात

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में दो दशक से अधिक समय से अपनी सेवा दे रहे इंस्पेक्टर अरूण कुमार सिंह को हाल ही में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। बीते दिनों उन्हें यह सम्मान केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एक आयोजन में दिया। उस अवसर पर दिल्लीपुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक भी उपस्थित रहे।
बता दें कि मूल रूप से छपरा, बिहार के रहने वाले अरुण कुमार सिंह का नब्बे के दसक में दिल्लीपुलिस में चयन हुआ। शुरुआत से ही ये आपने धुन के पक्के रहे। विभाग की ओर से जब भी जो जिम्मेदारी दी गई, पूरी ईमानदारी और लगन के साथ इस कार्य को पूरा किया। यही कारण रहा कि उन्हें ये सम्मान दिया गया।
गौरतलब है कि न्यू पुलिस लाइन किंग्सवे कैम्प ग्राउंड स्थित आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस के बेस्ट तीन थाने भी चुने गए। इनमें पहले नंबर पर सदर बाजार थाना, दूसरे पर कालकाजी और तीसरे स्थान पर फर्श बाजार थाना रहा।स्थापना दिवस समारोह में शाह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया। 2 नवंबर, 2019 को तीस हजारी कांड में वकीलों से हुए विवाद को सधे तरीके से हैंडल करने वाले आईपीएस हरेंद्र कुमार सिंह को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पुलिस पदक से नवाजा गया। डीसीपी मोहम्मद अख्तर, एसीपी मीना नायडू, हरीश चंद्र, मोहन सिंह, महेश कुमार, महेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, चंदा सहजवानी, किरन सेठी, भैरों सिंह, को भी सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता और युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष नंद किशोर चौधरी ने अरूण कुमार सिंह को बेहद काबिल पुलिस अधिकारी बताया है। ये पूरे पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है कि हमारे एक अभिभावक को इतना बड़ा सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि मैंने बीते कई सालों से अरूण कुमार सिंह जी को जान रहा हूं। इनकी कर्तव्यपरायणता मिसाल देने लायक है। समाज के सभी लोगों को साथ लेकर ये अपराध का खात्मा करना चाहते हैं। जन सरोकारों के साथ पुलिस कैसे अपना कर्तव्य करती है, इसकी मिसाल इनकी कार्यशैली है। ये हमारे लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.