अरुण कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक, बधाइयों का तांता

नई दिल्ली। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का काम किसी जाति या धर्म देखकर पुलिस नहीं करती। जरूरत पर हर किसी की मदद करती है, वह किसी की दुश्मन नहीं। पुलिस शांति की दोस्त है, व्यवस्था की दोस्त है, इसलिए सैदव उसका सम्मान किया जाना चाहिए। रविवार को यह बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के 73वें स्थापना दिवस के मौके पर कहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हवाला देते हुए कहा हमें समझना चाहिए कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है, इसलिए उसकी केवल आलोचना या उपद्रवियों की तरफ से उन्हें निशाना बनाना ठीक नहीं है।

न्यू पुलिस लाइन किंग्सवे कैम्प ग्राउंड स्थित आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस के बेस्ट तीन थाने भी चुने गए। इनमें पहले नंबर पर सदर बाजार थाना, दूसरे पर कालकाजी और तीसरे स्थान पर फर्श बाजार थाना रहा।स्थापना दिवस समारोह में शाह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया। 2 नवंबर, 2019 को तीस हजारी कांड में वकीलों से हुए विवाद को सधे तरीके से हैंडल करने वाले आईपीएस हरेंद्र कुमार सिंह को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पुलिस पदक से नवाजा गया। डीसीपी मोहम्मद अख्तर, एसीपी मीना नायडू, हरीश चंद्र, मोहन सिंह, महेश कुमार, महेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, चंदा सहजवानी, किरन सेठी, भैरों सिंह, को भी सम्मानित किया गया।

भाजपा नेता और युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष नंद किशोर चैधरी ने अरूण कुमार सिंह को बेहद काबिल पुलिस अधिकारी बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने बीते कई सालों से अरूण कुमार सिंह जी को जान रहा हूं। इनकी कर्तव्यपरायणता मिसाल देने लायक है। समाज के सभी लोगों को साथ लेकर ये अपराध का खात्मा करना चाहते हैं। जन सरोकारों के साथ पुलिस कैसे अपना कर्तव्य करती है, इसकी मिसाल इनकी कार्यशैली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.