जनता की मांग, हुई आरसीसी रोड बनने की शुरुआत: विजय भगत


नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के स्वामी श्रद्धानंद कालोनी वार्ड-20एन के निगम पार्षद विजय भगत ने आज भलस्वा,जे जे कालोनी पार्ट-1, ए-5 ब्लॉक में पार्षद फंड द्वारा 2 रोड आरसीसी बनने के कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के क्षेत्रीय जनता को आने जाने में दिक्कत होती थी। कई लोगों ने हमें इसकी सूचना दी थी। महिलाओं और बुजुर्ग को विशेष परेशानी होती थी। हमने इसके लिए विभागीय अधिकारियों से बात की। निगम पार्षद विजय भगत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी परेशानी लेकर हमारे पास आता है, तो मेरी पूरी कोशिश होती है कि उसका समधान तुरंत किया जाए। कुछ कामों में समय लग जाता है। लेकिन, जब उसकी शुरुआत होती है, तो मन बेहद खुश होता है। आज का दिन भी ऐसा ही दिन है।

आरसीसी रोड के निर्माण कार्य की शुरुआत निगम पार्षद व पूर्व उपमहापौर विजय भगत ने पूजा पाठ और नारियल फोडकर किया। इस शुभ अवसर पर श्री राकेश गहलोत जी, श्री गौरव कपूर जी, श्री भारत जी, श्री प्रवेश जी एवं काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। स्थानीय लोगों से उत्तरी पश्चिमी जिला पूर्वांचल मोर्चा के महामंत्री नीतीश भगत ने कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत हो तो निगम पार्षद श्री विजय भगत के कार्यालय को सूचित करें। वहां से यथासंभव आपकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.