डेंगू-मलेरिया के लिए जागरूकता अभियान


नई दिल्ली / टीम डिजिटल।  बरसात का मौसम आते ही दिल्ली नगर निगम की ओर से हर काॅलोनियों में डेंगू और मलेरिया के रोकथाम के लिए प्रयास किए जाते हैं। उसी कड़ी में बुराड़ी के बाबा काॅलोनी में निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कई घरों में जाकर निरीक्षण किया और लोगों को बचाव के उपाय बताएं। सामाजिक कार्यकर्ता और उत्तर पूर्वी जिला भाजपा की मंत्री संध्या कुमारी की पहल पर यह टीम बाबा काॅलोनी आई थी।

भाजपा नेता संध्या कुमारी ने कहा कि किसी भी बीमारी को होने से पहले उसे रोकना अधिक आसान है। यदि हम लोग पहले ही सचेत हो जाएं, अपने घरों की साफ-सफाई सही तरीके से कर लें, तो कहीं कोई दिक्कत नहीं आएंगी। यदि किसी के घर में कोई बीमार हो जाता है, तो उसे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमने दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों और क्षेत्रीय निगम पार्षद से अनुरोध किया कि समय रहते गहन जांच और जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.