एक्सीलेंस इन डेंटिस्ट्री अवार्डस 2017 में डॉ. साहनीज को मिला ‘क्लिनिक ऑफ द इयर‘ पुरस्कार

नई दिल्ली। डाॅ. राधिका साहनी द्वारा स्थापित डिजिटल डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में अग्रणी, डाॅ. साहनी के डेंटल क्लिनिक को सिंगल और डबल चेयर कैटेगरी में, क्लिनिक ऑफ द इयर पुरस्कार मिला है। यह सम्मान फैमडेंट एक्सीलेंस इन डेंसिस्ट्री अवार्ड्स 2017 द्वारा प्रदान किया गया है। डॉ. साहनी के क्लिनिक कोे पूरे देश के सैकड़ों उम्मीदवारों और नाॅमिनीज के बीच स्पष्ट विजेता घोषित किया गया। भारत के प्रतिष्ठित और सम्मानित दंत चिकित्सकों के एक स्वतंत्र पैनल द्वारा विजेताओं का चयन किया गया। क्लिनिक ऑफ द इयर श्रेणी उन क्लीनिकों की पहचान करती है जो बेहतरीन सुविधाओं से सुसज्जित हैं, ग्लोबल स्टेंडर्ड के अनुसार स्टेरिलाइजेशन नियमों का पालन करते हैं, और जहां रोगियों की उत्कृष्ट और आरामदायक तरीके से देखभाल करने वाली एक असाधारण टीम मौजूद है। डॉ. साहनी के दंत चिकित्सा क्लिनिक ने उपरोक्त सभी मानदंडों को पूरा करते हुए पुरस्कार जीता है।
पुरस्कार के बारे में बोलते हुए, डॉ. साहनीज डेंटल क्लिनिक की संस्थापक, डॉ. राधिका साहिनी ने कहा कि हम इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम हमेशा अपने क्लिनिक में इलाज के लिए आने वाले लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए ट्रीटमेंट के उच्चतम स्टेंडर्ड को बनाए रखने का प्रयास करते हैं। हमारे लिए, उपचार सिर्फ एक रूटीन नहीं है, बल्कि एक पूर्ण एंड-टू-एंड अनुभव है। यह पुरस्कार हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धियों में से एक है और यह हमें व्यवसाय में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित करेगा। मैं जूरी का धन्यवाद करती हूं। साथ ही, अन्य सभी विजेताओं को बधाई देती हूं।’
बता दें कि डाॅ. राधिका साहनी, प्रोस्थोडोंटिक्स तथा मैक्सिलोफेशियल प्रोस्थेसिस में एमडी हैं। उन्हें पोस्ट ग्रेजुएट अध्ययन में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से विशेष सम्मान मिला था। एक पूर्णकालिक प्रोस्थोडोंटिस्ट और इम्प्लान्टोलॉजिस्ट होने के नाते, गैन्थोलाॅजी के प्रयोग से डॉ. साहनी की डेंटल लैब्स की कलात्मक दुनिया में रुचि बढ़ती चली गयी। इससे उनके रोगियों की जरूरतें पूरी हो सकीं। डाॅ. साहनी ने दुनिया भर में यात्राएं की हैं और डिजिटल इम्प्लांटोलॉजी, स्माइल डिजाइनिंग आदि के क्षेत्र में प्रशिक्षण जारी रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.