Harpal ki khabar
नई दिल्ली। हरियाली तीज वाले दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखकर अपने पति के लंबी आयु और समृद्धि की कामना करती है। इस त्योहार में महिलाएं मेंहदी, चूड़ियां, बिंदी तथा सुंदर परिधानों से सजती है तथा सौंदर्य इस त्यौहार का एक अहम हिस्सा है। चूंकि ऐसे दिन हर महिला की यही इच्छा होगी वो बहुत सुंदर और सबसे अलग दिखे लेकिन बरसात के मौसम में मेकअप के दौरान कुछ उपायों को अपना कर आप न केवल सुन्दर बल्कि सबसे अलग भी दिख सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन बता रही हैं त्योहारों के मौसम में खूबसूरत दिखने के कुछ प्राकृतिक तरीके।
|
हरियाली तीज 23 जुलाई 2020 को मनायी जा रही है।
उबटन
शरीर की सफाई और खूबसूरती बढ़ाने के लिए हमारे देश में सालों से उबटन लगाने का प्रचलन है। उबटन में चोकर, बेसन, दही, मलाई और हल्दी जैसी चीज़ों का मिश्रण होता है। इन मिश्रण को भिगोकर नहाने से पहले शरीर पर लगाया जाता है और सूखने के बाद साफ पानी से धोया जाता है। उबटन का सबसे बड़ा फायदा है शरीर की डेड सेल्स को साफ करना। शरीर पर जमा मृत कोशिकाओं के साफ होने से त्वचा कोमल और मुलायम बन जाती है।
तेल की मालिश
शरीर की तिल के तेल से मालिश भी एक प्राचीन और फायदेमंद तरीका है। इस मालिश के बाद उबटन लगाएं और आधे घंटे या सूखने के बाद पानी से साफ करें। उबटन को रगड़कर छुड़ाया जाता है जिससे उसमें मौजूद तत्व त्वचा को साफ-सुथरा और कोमलता बनाते हैं।