जल स्वराज मुहिम के तहत त्रिलोकपुरी में प्रदर्शन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पानी की विकराल समस्या को लेकर नवगठित राजनीतिक पार्टी स्वराज इंडिया ने ‘जल-स्वराज मुहीम’ का ऐलान किया था और पार्टी के कार्यकर्त्ता इस महीने के 16 तारीख से दिल्ली के कई विधानसभाओं में प्रदर्शन कर जनता के आवाज को बुलंद कर रहे हैं। स्वराज इंडिया के के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को त्रिलोकपुरी विधानसभा में पानी की समस्या से त्रस्त स्थानीय नागरिकों के साथ जल स्वराज आंदोलन के तहत मार्च निकाला व स्थानीय विधायक राजू धींगान के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। त्रिलोकपुरी के अधिकतर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है और कई कालोनी में गंदे पानी से आपूर्ति की जा रही है, जो पीने लायक नहीं है। पहले कई विधानसभाओं के अनुरूप ही विधायक राजू धीगान अपने कार्यलय से गायब थे, प्रदर्शन के बाद स्वराज इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने पानी आपूर्ति की मांग संबंधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा।
स्वराज इंडिया ,दिल्ली के प्रदेश महासचिव नवनीत तिवारी ने इस मौके पर कहा कि त्रिलोकपुरी सहित दिल्ली के अधिकतर कालोनी में पानी की भयंकर समस्या है, देश की राजधानी में पानी जैसे गंभीर और मूलभूत जरूरत पर दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री केजरीवल का रवैय्या बहुत निराशाजनक है। ऐसे सरकार को सत्ता में बने रहने को कोई हक नही है। उन्होंने कहा की यदि स्थानीय स्तरों पर सरकार समस्या का निदान नहीं करती तो ‘जल-स्वराज मुहिम’ के अंतर्गत दिल्लीवासी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का घेराव कर उनसे जवाब मांगेंगे। ज्ञात हो कि सीएम केजरीवाल के पास एकमात्र कार्यभार जल मंत्रालय का ही है जिसमें वो पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। आज आंदोलन का नेतृत्व त्रिलोकपुरी विधानसभा अध्यक्ष हसनैन अहमद किया। जोनल प्रभारी परवेज आलम, दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा महासचिव सायरा खान, वार्ड अध्यक्ष मकसूद जी सहित कई भाइयों बहनों ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.