जन्माष्टमी का पर्व संपूर्ण विश्व के लिए आनंद मंगल का संदेश : बंसल

नई दिल्ली। न्यू देहली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन वीएम बंसल ने जन्माष्टमी पर्व पर छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व संपूर्ण विश्व के लिए आनंद मंगल का संदेश देता है। श्री कृष्ण के दिए गए संदेश के सार को समझने की आवश्यकता है।

वीएम बंसल ने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन का साफ संदेश है निष्काम कर्म। यह पर्व हमें मन वचन और कर्म से शील और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में जब दुष्ट राक्षसों का भार बढ़ गया तो भगवान विष्णु ने आठवां अवतार लिया था। भगवान विष्णु का यह अवतार इस बात का प्रतीक है कि अधर्म पर हमेशा धर्म की ही विजय होती है। कृष्ण का जीवन यह याद दिलाता है कि आपको जीवन में हमेशा सही रास्ते का ही चुनाव करना चाहिए। शांति, प्रेम और सच्चाई के रास्ते पर ही चलना चाहिए। वीएम बंसल ने कहा कि श्रीकृष्ण ने अपने अनुयायियों को जीवनभर प्रेरित किया यही कारण है कि इनके अनुयायी ना केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में मौजूद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.