करन सिंह अरोड़ा ने किया मैगनेट लॉन्च

नई दिल्ली। सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट पंजाबी गायक करन सिंह अरोड़ा ने हाल ही में अपना नया गीत लांच किया है। इस गीत का नाम’ मैगनेट’ है जो कि आजकल के लेटेस्ट ट्रेंड्स से प्रभावित है। इस एल्बम में उनका साथ दिया है नताशा ने जो कि पहले भी आपने गाने डीजे वाले बाबू को लेकर लाइमलाइट में रह चुकी है। इस एल्बम का संगीत और प्रस्तुति दोनो ही काबिले तारीफ है। रिलीज होते ही इंटरनेट पर इसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। मात्र 1 दिन में ही इसे 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1 लाख से ज्यादा लोगो ने इस गीत को पसंद किया है। करन सिंह अरोड़ा रांची झारखंड के रहने वाले हैं। बचपन से ही उन्हें म्यूजिक का शौंक था। मात्र पांचवी कक्षा में ही उन्होंने क्लास की डेस्क पर बजाना और गुनगुना शुरू कर दिया था। करन का ये तीसरा गाना है जो रिलीज हुआ है। इससे पहले 2016 में करन का ‘पार्टी तेरा भाई देगा’ सांग काफी सुर्खियां बटोर चुका है। इसके बाद उनका दूसरा गाना जो कि 2017 मे रिलीज हुआ रिलेशनशिप शिट के नाम से उसको भी बहुत ही शानदार रेस्पॉन्स मिला। खासकर युवा वर्ग में इस गाने के बाद करन की खासी पहचान बन गई। अब करन की नई एल्बम मैगनेट काफी पसंद की जा रही है। करन बाकी सिंगर्स से हटकर हैं । वो गानो में न्यूडिटी के सख्त खिलाफ हैं और वो इसे सफलता ला पैमाना नही मानते हैं। करन आने वाले वक्त में अक्षय कुमार के लिए गाना कंपोज करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.