लब को दें मौशिकी…

होंठ सुंदर हों तो चेहरे की खूबसूरती और बढ़ जाती है | हालांकि सामान्य होंठों की सही देखभाल से उन की भी खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है| होंठों पर हर मौसम का प्रभाव पड़ता है | गरमियों में धूप और लू के प्रभाव से होंठों की त्वचा काली पड़ जाती है और फटने भी लगती है | ऐसे में होंठों की देखभाल की विशेष जरूरत होती है | हटाएं होंठों की मृत त्वचा होंठों की त्वचा काफी सम्वेदनशील होती है | इसे सावधानी से साफ करने की जरूरत है |

होंठ लगें भरभरे

होंठों को भराभरा दिखाने के लिए हलके और चमकदार शेड ज्यादा बेहतर रहते हैं, जबकि गहरे रंग की लिपस्टिक से होंठ छोटे और पतले नजर आते हैं | आप चाहें तो नीचे के होंठ पर बीचोंबीच ग्लौस से एक बिंदू बनाएं और उंगली से थपथपाएं | इस से होंठ लंबे और फैले नजर आएंगे | ग्लौस रोशनी में रिफ्लैक्ट करता है जिस से होंठ भरेभरे नजर आते हैं |

शिमर बढ़ाए होंठों की खूबसूरती

आप को अगर गहरा लाल या बरगंडी रंग बेहद पसंद है, लेकिन आप के होंठों पर यह सूट नहीं करता है, तो उस पर हलका ग्लौस लगाएं ताकि उस का रंग हलका हो जाए और आकर्षक लगे | अगर आप के होंठ पियर शेप के हैं, तो हलके हाथों से होंठों के बीचोंबीच शिमर लगाएं | अन्य सभी प्रकार के होंठों के लिए होंठों के कोनों तक शिमर लगा सकती हैं |

नर्म मुलायम होंठ

लिपस्टिक इस प्रकार लगाएं कि होंठ नैचुरल नजर आएँ, गहरी आउटलाइन बना कर लिपस्टिक भरने से होंठ बनावटी लगते हैं | होंठ लिपस्टिक लगाने के बाद नैचुरली सुंदर लगें, इस के लिए लिपस्टिक अपने निचले होंठ के आरपार लगाएं, फिर अपने होंठों को एकदूसरे पर रख कर दबाएं ताकि अतिरिक्त लिपस्टिक ऊपर वाले होंठ पर लग जाए |

होंठों की तुलना प्रारम्भ से ही गुलाब की पंखुड़ियों से की जाती रही है | कवियों ने आंखों व बालों के साथ ही होंठों की खूबसूरती को भी अपनी रचनाओं में उकेरा है | अक्सर देखा भी गया है, आखों में काजल चाहे न लगा हो पर होंठों पर नफ़ासत से लगी लिपस्टिक आपको अपीलिंग लुक देती है | लिपस्टिक के विभिन्न शेड्स इस समय मार्केट में उपलब्ध है |

महिलाओं के मेकअप में लिपस्टिक की बात न हो, ऐसा ही ही नहीं सकता। भले ही उम्र के हिसाब से लिपस्टिक के रंग बदल जाते हों, लेकिन बिना लिपस्टिक मेकअप की बात ही नहीं होती। अब जब लिपस्टिक आपके मेकअप किट का इतना जरूरी हिस्सा है, तो इसकी खरीदारी और रखरखाव में भी समझदारी रखें। अपने होंठों के नेचुरल कलर से एक या दो शेड गहरे रंग की लिपस्टिक ही खरीदें। पैकेट पर दिए गए रंग और लिपस्टिक के असली रंग में जमीन-आसमान का अंतर हो सकता है। इसलिए, लिपस्टिक खरीदने से पहले एक बार उसे अप्लाई करके जरूर देखें। इस बात का ध्यान रखें कि जहां खड़े होकर आप लिपस्टिक ट्राई कर रही हैं, वहां रोशनी की सही व्यवस्था है या नहीं। अच्छी कंपनी की लिपस्टिक में विटामिन ए, ई और मॉइस्चराइजर का उपयोग होता है।

त्वचा से मेल खाती हुई लिपस्टिक खरीदें

लिपस्टिक का जो रंग आपकी दोस्त पर अच्छा लगता है, जरूरी नहीं कि वह आपके ऊपर भी अच्छा लगे। हर किसी का स्किन टोन अलग होता है, इसलिए त्वचा के रंग के हिसाब से ही लिपस्टिक चुनें। बहुत-सी औरतों का मानना है कि गलत शेड की लिपस्टिक, उन्हें उम्रदराज दिखा सकती है। इसलिए सही कलर चुनना जरूरी है, जैसे गोरे और सांवले रंग पर गहरे शेड्स की लिपस्टिक ज्यादा अच्छी लगती है। इसी तरह गेहुंए रंग पर हल्के और गहरे दोनों ही रंग अच्छे लगते हैं। पिंक, ऑरेंज और रेड शेड्स आप आजमा सकती हैं।

गोरे रंग पर कोरल या डार्क रेड कलर अच्छा लगेगा। खासकर बोल्ड रेड कलर सबसे ज्यादा खूबसूरती बढ़ाता है, लेकिन इस रंग की महिलाओं को हल्के रंग की लिपस्टिक लगाने से बचना चाहिए। डार्क स्किन पर बरगंडी और ब्राउन टोन के साथ रेड कलर भी सही लगता है। अगर आपको डार्क ऑरेंज कलर पसंद है, तो उसे भी बेझिझक लगा सकती हैं। अगर आप लिपस्टिक का कोई दूसरा शेड बनाना चाहती हैं, तो 2 रंग की लिपस्टिक को मिलाकर भी एक अच्छा शेड बना सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.