सफल यकृत प्रतिरोपण के बाद मिला नया जीवन

कोलकाता। शहर के एक अस्पताल में सफल यकृत प्रतिरोपण सर्जरी के बाद एक शख्स को नया जीवन मिला है। कोलकाता में एक सप्ताह के अंदर यह तीसरी प्रतिरोपण सर्जरी है। अपोलो अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि 40 साल के शख्स को रविवार को करीब तीन घंटे तक चली सर्जरी के बाद यकृत प्रतिरोपण किया गया। यह शख्स यकृत की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘सर्जरी सफल रही। रोगी अब स्वस्थ है और उसे निगरानी में रखा गया है।’’

उसे 47 वर्षीय महिला का यकृत लगाया गया है जिन्हें मेदिका सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मस्तिष्कीय रूप से मृत घोषित कर दिया गया था। महिला को पिछले सप्ताह ही भर्ती कराया गया था। अंग को ले जाने के लिए कोलकाता यातायात पुलिस की मदद से मेदिका से अपोलो अस्पताल तक करीब 10 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.