निकाय चुनाव में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

रांची : झारखंड नगर निकाय चुनावों के परिणाम आ गये हैं. पहली बार दलगत आधार पर हुए निकाय चुनावों में पूरे राज्य में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) से ‘कमल’ निकला, तो भारतीय जनता पार्टी में उत्साह की लहर दौड़ गयी. लेकिन, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के क्षेत्र (चाईबासा और सरायकेला) में भाजपा का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा. इन दोनों जगहों पर भाजपा प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा. रामगढ़, कोडरमा और पलामू के हुसैनाबाद व छतरपुर इलाके में भाजपा का प्रदर्शन निराशजनक रहा. बावजूद इसके राज्य की 34 में से 21 निकायों में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करने में कामयाब रही.
इतना ही नहीं, राज्य के सभी 5 नगर निगमों (रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, आदित्यपुर और मेदिनीनगर) में मेयर और डिप्टी मेयर की सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया. नगर परिषदों में भी भाजपा ने अन्य दलों के दावों को फेल करते हुए शानदार जीत दर्ज की. स्थानीय चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़कर अन्य विरोधी दल भाजपा को टक्कर नहीं दे पाये. बिहार से सटे गढ़वा और पलामू जिलों में लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भारतीय जनता पार्टी को जरूर पछाड़ दिया, लेकिन झारखंड नामधारी पार्टियों के मुकाबले भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा.
राजधानी रांची में नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की. मेयर आशा लकड़ा ने 39 हजार मतों से जीत दर्ज की, तो डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने करीब 32 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की. विरोधी दलों ने चुनाव परिणामों को भाजपा के खिलाफ जनादेश करार दिया, तो सत्ताधारी दल ने कहा कि विपक्ष की हवा निकल गयी है. भाजपा ने इसे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की रघुवर दास सरकार के विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया. पूरे प्रदेश के नगर निकायों के परिणाम इस प्रकार रहे.

रांची नगर निगम
मेयर : आशा लकड़ा (भाजपा)
डिप्टी मेयर : संजीव विजयवर्गीय (भाजपा)
———————————————-
मेदिनीनगर नगर निगम
मेयर : अरुणा शंकर (भाजपा)
डिप्टी मेयर : राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह (भाजपा)
———————————————-
गिरिडीह नगर निगम
मेयर : सुनील पासवान (भाजपा)
डिप्टी मेयर : प्रकाश सेठ (भाजपा)
———————————————-
आदित्यपुर नगर निगम
मेयर : विनोद श्रीवास्तव (भाजपा)
डिप्टी मेयर : अमित कुमार उर्फ बॉबी (भाजपा)
———————————————-
हजारीबाग नगर निगम
मेयर : रोशनी तिर्की (भाजपा)
डिप्टी मेयर : राज कुमार लाल (भाजपा)
———————————————-
रामगढ़ नगर परिषद
अध्यक्ष : युगेश बेदिया (आजसू)
उपाध्यक्ष : मनोज कुमार महतो (आजसू)
———————————————-
चिरकुंडा नगर परिषद
अध्यक्ष : डब्लू बाउरी (भाजपा)
उपाध्यक्ष : जयप्रकाश सिंह (भाजपा)
———————————————-
गढ़वा नगर परिषद
अध्यक्ष : पिंकी केसरी (भाजपा)
उपाध्यक्ष : मीरा पांडेय (भाजपा)
———————————————-
दुमका नगर परिषद का परिणाम
अध्यक्ष : श्वेता झा (निर्दलीय)
उपाध्यक्ष : विनोद कुमार लाल (निर्दलीय)
———————————————-
नगरउंटारी नगर पंचायत
अध्यक्ष : विजय लक्ष्मी (भाजपा)
उपाध्यक्ष : लता देवी (निर्दलीय)
———————————————-
चाकुलिया नगर पंचायत
अध्यक्ष : संध्या रानी सरदार
उपाध्यक्ष : सुमित कुमार लोधा
———————————————-
सरायकेला नगर पंचायत
अध्यक्ष : मीनाक्षी देवी (भाजपा)
उपाध्यक्ष : मनोज कुमार चौधरी (झामुमो)
———————————————-
चाईबासा नगर परिषद
अध्यक्ष : मिथलेश ठाकुर (झारखंड मुक्ति मोर्चा)
उपाध्यक्ष : डोमा मिंजा (झारखंड मुक्ति मोर्चा)
———————————————-
बुंडू नगर पंचायत
अध्यक्ष : राजेश उरांव (भाजपा)
उपाध्यक्ष : सुनील कुमार जायसवाल (बीजेपी )
———————————————-
मिहिजाम
अध्यक्ष : कमल कुमार गुप्ता (भाजपा)
उपाध्यक्ष : शांति देवी (कांग्रेस)
———————————————-
जामताड़ा
अध्यक्ष : रीना कुमारी (भाजपा)
उपाध्यक्ष : चंडी चरण डे (भाजपा)
———————————————-
मधुपुर नगर परिषद
अध्यक्ष : लतिका मुर्मू (झारखंड मुक्ति मोर्चा)
उपाध्यक्ष : जिया-उल हक (झारखंड मुक्ति मोर्चा)
———————————————-
फुसरो नगर परिषद
अध्यक्ष : राकेश कुमार सिंह (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष : छेदी नोनिया (कांग्रेस)
———————————————-
गुमला नगर परिषद
अध्यक्ष : दीपनारायण उरांव (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष : कलीम अख्तर ( जेएमएम )
———————————————-
गोड्डा नगर परिषद
अध्यक्ष : गुड्डू मंडल (निर्दलीय)
उपाध्यक्ष : वेणु चौबे (झारखंड विकास मोर्चा)
———————————————-
चाकुलिया नगर पंचायत
अध्यक्ष : संध्या रानी सरदार (भाजपा)
उपाध्यक्ष : मोनू लोधा (भाजपा)
———————————————-
कोडरमा : डोमचांच नगर पंचायत
अध्यक्ष : राजकुमार मेहता (आजसू)
उपाध्यक्ष : पप्पू मेहता (राष्ट्रीय जनता दल)
———————————————-
हुसैनाबाद नगर पंचायत
अध्यक्ष : शशि कुमार (राजद)
उपाध्यक्ष : ग्यासुद्दीन सिद्दीकी (राजद)
———————————————-
छतरपुर नगर पंचायत
अध्यक्ष : मोहन जायसवाल (झारखंड विकास मोर्चा)
उपाध्यक्ष : सुभाष कुमार मिश्र (झारखंड विकास मोर्चा)
———————————————-
नगर पंचायत बासुकीनाथ
अध्यक्ष : पूनम देवी (भाजपा)
उपाध्यक्ष : अमित कुमार (कांग्रेस)
———————————————-
राजमहल
अध्यक्ष : केताबुद्दीन शेख (झारखंड मुक्ति मोर्चा)
उपाध्यक्ष : पार्थ कुमार दत्ता (भाजपा)
———————————————-
दुमका नगर परिषद
अध्यक्ष : श्वेता झा (निर्दलीय)
उपाध्यक्ष : विनोद कुमार लाल (उपाध्यक्ष)
———————————————-
मधुपुर नगर परिषद
अध्यक्ष : लतिका मूर्मू
उपाध्यक्ष : जिया उल हक
———————————————-
चतरा नगर परिषद
अध्यक्ष : गुंजा देवी (भाजपा)
उपाध्यक्ष : सुदेश कुमार उर्फ फंटूस (झारखंड विकास मोर्चा)
———————————————-
बरहरवा नगर पंचायत
अध्यक्ष : श्यामल दास ( बीजेपी )
उपाध्यक्ष : लोकेश सिन्हा ( बीजेपी )
———————————————-
लोहरदगा नगर परिषद
अध्यक्ष : अनुपमा भगत (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष : रऊफ अंसारी (कांग्रेस)
———————————————-
सिमडेगा
अध्यक्ष : पुष्पा कुल्लू (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष : ओम प्रकाश साहू (भाजपा)
———————————————-
गोड्डा नगर परिषद
अध्यक्ष : जितेंद्र उर्फ गुड्डू मंडल (निर्दलीय)
उपाध्यक्ष : वेणु चौबे (झारखंड विकास मोर्चा)
———————————————-
लातेहार नगर पंचायत
अध्यक्ष : सीतामणी तिर्की (भाजपा)
उपाध्यक्ष : नवीन कुमार सिन्हा (भाजपा)
———————————————-
पाकुड़
अध्यक्ष : संपा साहा (भाजपा)
उपाध्यक्ष : सुनील सिन्हा ( भाजपा )
———————————————-
सराईकेला नगर पंचायत
अध्यक्ष : मीनाक्षी पटनायक
उपाध्यक्ष : मनोज चौधरी (झामुमो)
———————————————-
चिरकुंडा नगर परिषद
अध्यक्ष : डब्ल्यू बाउरी (भाजपा)
उपाध्यक्ष : जयप्रकाश सिंह (बीजेपी)

Leave a Reply

Your email address will not be published.