माहेश्वरी वूमेन ऑफ़ वर्थ अवार्ड 2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  महेश नवमी के अवसर पर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के द्वारा पूरे देश में से समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, स्पोर्ट्स, कला एवं संस्कृति के क्षैत्र में कार्यरत 251 दौ सो इक्यावन प्रबुद्ध माहेश्वरी महिलाओं को  “माहेश्वरी वूमेन ऑफ़ वर्थ अवार्ड” से सम्मानित किया जा रहा है । जिनकी  सूची अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ सुमन सुरेश सोनी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ माया डॉ मधुसुदन राठी एवं गुजरात प्रदेश संयोजक श्रीमती रीतु एडवोकेट मुकेश कोठारी ने जारी की ।
यह सूची जारी करते हुए उन्होंने बताया कि पूरे देश में माहेश्वरी समाज की 5 लाख से अधिक महिलाओं में से विभिन्न मापदंडों पर कुल 1156 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से अवार्ड चयन समिति ने 123 जिलों में से 251 प्रबुद्ध महिलाओं के नामों को अवार्ड हेतू चयन किया हैं, उनमें वे महिलाएं भी हैं जिन्होंने अपने जीवन में कैरियर की जगह घर गृहस्थी को चुना, वे महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी विशेष योग्यता के आधार पर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, वे महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने अपने नैतृत्व से महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित किया ।  उन्हीं में से एक दिल्ली प्रदेश की श्रीमती किरण जी लढ़ा हैं जिनके इस प्रतिष्ठित पारदर्शी सम्मान के लिए चयनित होने पर ना केवल उनका बल्कि दिल्ली प्रदेश के पूरे माहेश्वरी समाज का नाम रोशन हुआ हैं !


श्रीमती किरण जी लढ़ा, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन कार्यसमिति सदस्य एवं उत्तरांचल दिल्ली प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन प्रदेश अध्यक्ष, आल  इंडिया वैश्य फेडरेशन – दिल्ली प्रदेश महिला समिति कार्यकारी अध्यक्ष, माहेश्वरी महिला उधोग सह सचिव, भाजपा महिला मोर्चा दिल्ली जिला महामंत्री ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.