आइए संकल्प लें, स्वजनों के जन्मदिन पर एक पौधा लगाएं: विभय कुमार झा

पटना / मधुबनी। प्रकृति और पर्यावरण के संवर्धन के लिए पौधारोपण महत्वपूर्ण है। स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय के राष्ट्रीय  अध्यक्ष विभय कुमार झा ने अपनी माता जी श्रीमती मीना देवी जी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया। विभय कुमार झा का कहना है कि हमारे माता-पिता ने हमेशा ही मिथिला की संस्कृति के अनुरूप में हमें पाला है। हमारे अभिभावक के संस्कार ही हैं, जो हम आज समाजसेवा और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मेरी मां धर्मपरायणा गृहिणी हैं। पूजा पाठ के साथ ही उन्हें प्रकृति से काफी लगाव है। इसलिए हमने आज उनके जन्मदिन पर पौधारोपण किया है।
अभ्युदय के राष्ट्रीय  अध्यक्ष व भाजपा नेता विभय कुमार झा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से धरती को बचाने के लिए पौधा लगाना काफी जरूरी है। अगर एक व्यक्ति पांच पौधे लगाते हैं, तो हमारी धरती हरी भरी हो जाएगी। खासकर अपने बच्चों के जन्म दिन पर पांच पौधे लगाए तो ग्लोबल वार्मिंग से हमारी धरती की रक्षा होगी। कहते हैं कि जीवन में मकान बनाने से लेकर मरने के बाद भी लकड़ी की जरूरत लोगों को पड़ती है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ से लोगों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। छाया, फल, लकड़ी, फूल, दवा आदि पेड़ से ही मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए, जिससे लोग उसका सदुपयोग करते सके।
भाजपा नेता विभय कुमार झा ने कहा कि लोग जहां जन्मदिन पर जश्न मनाते हैं। वहीं उन्हें पेड़ लगाने से ही शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन को बल मिलता है। उन्होंने दफ्तर से लेकर मकान, आसपास की सड़क आदि पर हरियाली बनी रहे इसी को अपना मुकाम बनाया है। पौधरोपण के जनून के कारण वे रिश्तेदार, सहकर्मी आदि के जन्मदिन पर स्वयं उनके नाम से पौधा लगा देते हैं और संरक्षण की जिम्मेदारी ले लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.