गूंजेगी किलकारी: लाइलाज नहीं है बांझपन

नई दिल्ली। डॉक्टरों के अनुसार 40 प्रतिशत बांझपन पुरुष की कमी से और 40 प्रतिशत मामलों में महिला में कमी पायी जाती है, बाकी लगभग 20 प्रतिशत मामलों में कारणों का पता नहीं लग पाता है। भारत में लगभग 15 प्रतिशत दम्पति बच्चा पैदा करने में असफल पाये जाते हैं तथा उनमें से कुछ को सहायक गर्भ उपचार की आवश्यकता होती है ताकि बांझपन की समस्या से छुटकारा मिल सकें। आज इनफर्टिलिटी रिसर्च इंस्टीट्यूटों में ऐसी आधुनिक तकनीकें उपलब्ध हैं जिनकी सहायता से निःसंतान दंपति भी संतान सुख प्राप्त कर सकते हैं। डा. गीता शर्राफ के अनुसार आज प्रजनन के लिए निम्न विधियां अपनायी जाती हैं।

आई.वी.एफ.- प्रयोगशाला डिश में अण्डे एवं शुक्राणु का मेल कराया जाता है। अगर अंडा निषेचित हो जाता है, तो 2 दिन बाद भ्रूण को स्त्री के गर्भाशय में डाल दिया जाता है।

गैमीट डंट्राफैलोपियन ट्रांस्फर (गिप्टी)- इस क्रिया में पुरुष के शुक्राणु को स्त्री के अंडे में प्रतिस्थापित किया जाता है। इस क्रिया में प्रतिस्थापन एक साथ किया जाता हैं (मासिक चक्र में एक उपयुक्त अवसर के समय) तथा सीधे फैलोपियन नलिका में किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि निषेचक एक प्राकृतिक वातावरण में पूरा हो, न कि शरीर के बाहर।

न्यू आई. यू. आई. – डा. गीता शर्राफ का कहना है कि यह एक साधरण विधि होती है जिसमें पति के शुक्राणु को (जो फ्रिज में सुरक्षित रखा होता है) किसी अज्ञात दान किए गए अंडे के साथ कैथेटर की सहायता से सीधे गर्भाशय में डाल दिया जाता है। जब पुरुष मंे शुक्राणुओं की कमी होती है। इस काम में अंडाशय को अति आवेगित किया जाता है और क्रिया पूरी हो जाती है।

जाइगोट इंट्रा-फैलोपिन ट्रांस्फर (जिफ्ट)- इसमें पूरी क्रिया दो बार में पूर्ण होती है। अण्डे को प्रयोगशाला में निषेचित किया जाता है और प्राप्त जाइगोट (निषेचित अंडा) को फैलोपियन नलिका में प्रतिस्थापित या स्थानान्तरित कर दिया जाता है। जिफ्ट विधि आई.वी.एफ. से काफी मिलती-जुलती है। सिवा इसके कि निषेचित अंडे को कुछ घंटे बाद स्थानान्तरित कर दिया जाता है और ये स्थानान्तरण नली में होता है न कि गर्भाशय में।

इंट्रा-साइटोप्लाज्मिक स्पर्म इन्जैक्शन (आई. सी. एस. आई.)- इस क्रिया में पुरुष के शुक्राणु को स्त्री के कोशिका द्रव्य में प्रवेश करा दिया जाता है। प्राप्त भ्रूण को गर्भाशय में पहंुचा दिया जाता है। इस क्रिया में सफलता का प्रतिशत लगभग 30 प्रतिशत तक रहता है। इसको डिस्को यानी, डायरेक्ट इंजेक्शन ऑफ स्पर्म इंटु साइटोप्लाज्म ऑफ ओसाइट, भी कहते हैं अर्थात् इंजेक्शन द्वारा शुक्राणु का अंडे में सीधे प्रवेश करा दिया जाता है। आई. सी.एस.आई. का प्रयोग तब किया जाता है, जब पुरुष के वीर्य में अधिक शुक्राणु नहीं होते हैं या शुक्राणु अचल होते हैं। दूसरी तरफ अगर वीर्य में कोई शुक्राणु अचल होते हैं। तो उस केस में डॉक्टर पुरुष के वृषण से सीधे शुक्राणु निकाल लेते हैं। इस क्रिया में जो मुख्य दो विधियां अपनायी जाती हैं, वे हैं टेसा (अर्थात् टैस्टीक्युलर स्पर्म ऐस्पिरेशन) या मेसा अर्थात् माइक्रो एपिडिडाइमल स्पर्म ऐस्पिरेशन।


नई दिल्ली स्थित न्यूटेक मैडीवर्ल्ड की निदेशक डा. गीता शर्राफ

Leave a Reply

Your email address will not be published.