पूर्वांचल महासम्मेलन के लिए कमर कस चुके हैं लोग : नंद किशोर चौधरी

नई दिल्ली। दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों की तादाता काफी हो चुकी है। यही कारण है कि हर राजनीतिक दल की नजर पूर्वांचल वोटरों पर होता है। दिल्ली भाजपा रामलीला मैदान में पूर्वांचल महासम्मेलन करने जा रही है। दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के मंत्री नंद किशोर चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा ही पूर्वांचल के लोगों के लिए बेहतर काम किया है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी स्वयं पूर्वांचल से आते हैं। पूरे पूर्वांचलियों को उनपर नाज है। हमारे मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भाई मनीष सिंह ने दिल्ली एनसीआर में रहने वाले तमाम पूर्वांचल के लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया है।
भाजपा के युवा नेता नंद किशोर चौधरी ने कहा कि पूर्वांचल सम्मेलन में हम एक लाख से अधिक पूर्वांचली शामिल होंगे।  मोर्चा केवल भाजपा के राजनीतिक विस्तार के लिए कार्य नहीं कर रहा। हम दिल्ली में रह रहे पूर्वांचलवासी परिवारों के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं निवास में सुधार के लिए कार्य कर रहे हैं।  नंद किशोर चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद जिस तरह पूर्वांचल में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास पर कार्य किया है उसने पूर्वांचल के लिए विकास के नये अवसर उत्पन्न किए हैं। बिहार का एनडीए शासन हो या उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार दोनों सरकारों ने पूर्वांचल के सड़क परिवहन के विकास के लिए अद्वितीय कार्य किया है।
बता दें कि अगले महीने पूर्वांचल महासम्मेलन का भी आयोजन करने जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी खुद इसकी कमान संभाले हुए है। प्रदेश भाजपा 23 सितंबर को पूर्वांचल सम्मेलन आयोजित करेगी। इस सम्मेलन के लिए अभी से ही जनसमर्थन बढ़ाने के अभियान में प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा जुट गया है। प्रदेश के नेता झुग्गी-झोपड़ी में प्रवास करने लगे हैं तो झुग्गी कलस्टरों में स्थानीय समस्या, जिसमें राशन कार्ड, पानी की कमी, बच्चों की सुविधा समेत कई मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.