17 लोगों को विशिष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान

 

रांची। झारखंड स्थापना दिवस से पूर्व राज्य भर में विशिष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया. एस के जी रहाठे ने झारखण्ड सम्मान 2017 समारोह के अवसर पर कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि राज्य के वैसे विशिष्ट जन जिनकी उपलब्धि उल्लेखनीय है, उनको सम्मानित किया जाये. सम्मानित होने वाले लोगो ने राज्य को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है. आज 17 विशिष्ट लोगो को सरकार सम्मानित कर रही है. ये लोग अपने उपलब्धि से आम जन को प्रेरित करने का काम किया है. समाज का मापदंड शिक्षा स्वस्थ्य, महिलाओं कि स्थिति, आदि से आंकी जाती है. राज्य के लोगों को इनसे प्रेरणा लेने कि जरूरत है. सरकार सभी सम्मानित होने वाले लोगों को शुभकामना देती है.
श्रीमती दयामणि सोय ( पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी)
पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी
जन्मस्थल – खूंटी
उपलब्धि – सियोल एशियाड में उनकी उपस्थिति में भारतीय टीम का कांस्य पदक जीता
श्रीमती विश्वासी पूर्ति ( पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी)
सम्मान का क्षेत्र – महिला हॉकी
जिला – खूंटी
उपलब्धि : जर्मनी एवं हॉलैंड के खिलाफ प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला
श्री विश्वजीत रॉय चौधरी
सम्मान का क्षेत्र – संगीत
जिला – देवघर
सरोद व सितार का समर्पित अध्यापक, ललित केंद्र पुणे और जेएनयू में शिक्षण
कई अवार्ड से सम्मानित
शशिधर आचार्य
जन्म स्थान – सरायकेला
सम्मान का क्षेत्र – छऊ नृत्य
सरायकेला गर्वमेंट छऊ नृत्य के निदेशक
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा व एफटीआईआई में विजिटिंग फैकल्टी
प्रवीण कर्मकार
जन्म स्थान – सुंदर विहार , रांची
सम्मान का क्षेत्र – पेंटिंग
कई अवार्ड से सम्मानित , थाईलैंड और जापान सहित दुनिया के कई देशों में प्रदर्शनी
अवनींद्र कुमार सिंह
शिक्षा में विशिष्ट योगदान के लिए
श्रीमती अंजलि पिंगुआ
प्रधानमंत्री आवास योजना
विश्वासी पूर्ति
पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी
गंदुरा उरांव : उन्नत खेती
सुधा लीला : बच्चों के विकास
महादेव महतो : वन्य प्राणियों के प्रति प्रेम
जगदीश महतो : वन बचाव में उत्कृष्ट योगदान
श्री अवधेश पांडे : कौशल विकास के क्षेत्र
डॉ. अनंत सिन्हा : चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान
सिदो हांसदा : ग्रामीण जलापूर्ति योजना
दोरोथिया केरकेट्टा : स्वच्छ भारत मिशन
शशिधर आचार्य : छऊ नृत्य सम्राट

 

(साभार: प्रभात खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published.