8 नवंबर को तीसरे शाही स्नान के लिए तैयार है सिमरिया

तीसरे पर्व (शाही) स्नान में भी द्वादश कुंभ पुनर्जागरण प्रेरणा पुरूष करपात्री अग्निहोत्री परमहंस स्वामी चिदात्मन जी महाराज की अगुआई में कुंभ शोभा यात्रा निकलेगी. तीसरे पर्व (शाही) स्नान में विशेष रूप में दिल्ली से पधारे केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे साथ रहने वाले हैं.  अब तक लगभग एक करोड़ लोग कर चुके हैं कुंभ स्नान. नीतीश कुमार ने किया 17 अक्टूबर को किया धव्जारोहण. 19 और 29 अक्टूबर को हो चुका है पहला और दूसरा पर्व (शाही) स्नान. 16 नवंबर को है सिमरिया महाकुंभ का समापन.

अजय कुमार कर्ण

बेगूसराय (बिहार) : तीसरे और अंतिम पर्व (शाही) स्नान के लिए तैयार है आदिकुंभ स्थली सिमरियाधाम. कई सौ वर्षों बाद पुनर्जीवित हुआ सिमरिया महाकुंभ तीसरे और अंतिम पर्व (शाही) स्नान की तैयारी के साथ ही समापन की ओर है. तीसरे पर्व (शाही) स्नान में विशेष रूप से केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के हिस्सा लेने की संभावना है.बीते 17 अक्टूबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश भर से जुटे संत-महात्माओं की उपस्थिति में सिमरिया महाकुंभ का विधिवत उद्घाटन किया था. उन्होंने कहा था कि सिमरिया, बेगूसराय और बिहार के लोग संकल्पित हैं तो फिर सरकार भी उनके साथ है.
19 अक्टूबर दीपावली के दिन पहला पर्व (शाही) स्नान हुआ. इसमें लगभग 5 लाख की संख्या में लोग जुटे. इस बीच छठ पर्व में सिमरिया घाट पर लोगों का तांता लगा रहा. 29 अक्टूबर को अक्षय नवमी के दिन हुए दूसरे पर्व (शाही) स्नान में मोटे अनुमान के तौर पर 20 लाख के आसपास लोगो ने गंगा में डुबकी लगायी. 4 अक्टूबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए 20 लाख से अधिक लोगों ने सिमरिया के पावन तट पर स्नान किया. कार्तिक का महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है. इस दौरान प्रतिदिन के हिसाब से लगभग डेढ से दो लाख लोगों ने स्नान किया. वैसे तो 6 अक्टूबर को कल्पवास की शुरूआत के साथ ही कुंभ का प्रारंभ मानते है. इस हिसाब से अभी तक 90 लाख से एक करोड़ के आसपास लोगों ने सिमरिया महाकुंभ के दौरान स्नान करने का अनुमान है. 8 नवंबर के तीसरे और अंतिम पर्व (शाही) स्नान और 16 अक्टूबर को धव्जोत्थान के साथ ही इस संख्या के और बढ़ने का अनुमान है.
तीसरे पर्व (शाही) स्नान में भी द्वादश कुंभ पुनर्जागरण प्रेरणा पुरूष करपात्री अग्निहोत्री परमहंस स्वामी चिदात्मन जी महाराज की अगुआई में कुंभ शोभा यात्रा निकलेगी. तीसरे पर्व (शाही) स्नान में विशेष रूप में दिल्ली से पधारे केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे साथ रहने वाले हैं. कुंभ शोभा यात्रा में कुंभ की शान माने जाने वाले नागा साधु सबसे आगे रहेंगे. पंच दशनाम जूना अखाड़ा से जुटे ये नागा साधु यात्रा में तलवार, भाले, त्रिशूल आदि से करतब दिखाते चलेंगे. नागा संन्यासियों का स्नान भी सबसे पहले होगा. इनके साथ ही नागा साध्वियों का जत्था भी रहने वाला है. नागा संन्यासियों के पीछ दंडी स्वामियों का दल रहेगा. इनके साथ ही अलग-अलग रथों पर भारत माता का चित्र, पंच देवताओं का चित्र साथ रहने वाला है.
अखाड़ों से जुटे संन्यासियों और साधु संतों के बाद सर्वमंगला परिवार के देश भर से जुटे 56पीठाधीश्वरों के साथ कुंभ पुनर्जागरण के प्रेरणा पुरुष करपात्री अग्निहोत्री परमहंस स्वामी चिदात्मन जी महाराज रहने वाले हैं.सर्वमंगला परिवार के प्रधान व्यवस्थापक स्वामी चिदानंद जी महाराज. पीठाधीश्वरों में प्रयाग पीठाधीश्वर स्वामी माधवानंद जी महाराज, हरिद्वार पीठाधीश्वर स्वामी गंगानंद जी महाराज,  पुनौराधाम के स्वामी उमेशानंद जी महाराज, स्वामी नारायणा नंद जी महाराज, स्वामी प्रेम तीर्थ जी महाराज,  स्वामी सत्यानंद जी महाराज,स्वामी विभूत्यानंद जी महाराज, स्वामी सुनीलानंद जी महाराज, स्वामी उदयनानंद जी महाराज सहित देश भर से जुटे 56 पीठाधीश्वर शामिल रहने वाले हैं.
आठ महिला नागा संन्यासिनी तीसरे पर्व (शाही) स्नान की शोभा यात्रा में साथ चलने वाली हैं. इनमें कृष्णागिरी जी, किरणगिरी जी, गिरिजागिरी, माहीगिरी, जमातिया मंहत भगवानागिरी जी, जमातिया मंहत सौहाद्रीगिरी जी, जमातिया मंहत उमागिरी जी. जमातिया मंहत त्रिजटागिरी जी शामिल हैं.  नागा संन्यासियों में श्री दिगंबर तोतापुरी जी महाराज, महंत विपिनपुरी जी महाराज, शंकरपुरी जी महाराज, राजुपुरी जी महाराज, विक्रमानंद सरस्वती जी महाराज, संतोषपुरी जी महाराज, अर्जुनपुरी जी महाराज, रोहितानंद सरस्वती जी महाराज, माधवानंद सरस्वती जी महाराज, अवधेशपुरी जी महाराज, संतोषगिरी जी महाराज, शिवगिरी जी महाराज, मोहनगिरी जी महाराज, लोहापुरी जी महाराज, अभिमन्युपुरी जी महाराज, गोविंदपुरी जी महाराज, श्यामपुरी जी महाराज, सुखवासीपुरी जी महाराज, महंत नागदेवपुरी जी महाराज, महंत जर्नादनगिरी जी महाराज, महंत गंगागिरी जी महाराज, थानापति राज राजेश्वरानंद गिरी जी महाराज शामिल हैं.
नाथ संप्रदाय के संतों में महंत समुद्रनाथ जी महाराज, संजीवानंद जी महाराज, महंत शिवभरणगिरी जी महाराज, महंत नाराय़णगिरी जी महाराज, महंत बुद्धिगिरी जी महाराज, महंत पुरणगिरी जी महाराज, महंत लखनगिरी जी महाराज, महंत राकेश भारती कोतवाल जी महाराज, महंत पर्वतगिरी जी महाराज, ललितपुरी जी महाराज, भरतपुरी जी महाराज, बलरामगिरी जी महाराज, कृष्णापुरी जी महाराज, बाबूपुरी जी महाराज, सुमनपुरी जी महाराज, हनुमानपुरी जी महाराज, दिनेशपुरी जी महाराज, सेवादास जी महाराज, देवभूमि जी महाराज और संकादास जी महाराज रहने वाले हैं.  दंडी स्वामियों के दल में नैमिषारण्य से श्रीरामदेव आश्रम जी महाराज, दिनेश आश्रम जी महाराज, श्री लक्ष्यश्रेष्ठ आश्रम जी महाराज, श्री शंकर आश्रम जी महाराज, श्री सुरेश आश्रम जी महाराज, श्री शम्भू आश्रम जी महाराज,  श्री देवेन्द्राश्रम जी महाराज, श्री दयालु आश्रम जी महाराज, श्री कमलेश आश्रम जी महाराज, श्री वेद प्रकाश आश्रम जी महाराज, श्री गंगानन्द आश्रम जी महाराज, श्री किशन आश्रम जी महाराज, श्री राजेश आश्रम जी महाराज एवं श्री सीताराम आश्रम जी महाराज रहने वाले हैं.
तीसरे पर्व स्नान को सफल बनाने के लिए कुंभ सेवा समिति और जिला प्रशासन ने पूरा जोर लगाया है. कार्तिक स्नान के दिन भगदड़ की घटना और कई किलोमीटर लंबे जाम को देखते हुए और दुरूस्त व्यवस्था की आवश्यकता है. तीसरे पर्व स्नान के साथ ही सिमरिया का स्थान आदिकुंभ स्थली और देश के पांचवें कुंभ के रूप में देश-दुनिया में प्रमुख रूप से स्थापित हो जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published.