यूनाइटेड ग्रुप ने वाइब्रेंट इंडिया 2018 में लॉन्च किया स्नैक्स मेकर

नई दिल्ली। प्रगति मैदान में आयोजित वाइब्रेंट इंडिया में यूनाइटेड ग्रुप ने हिस्सा लिया। आयोजन में अग्रणी ब्रांड ने उपहार में देने वाले उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की, जिनमें भारत में पहली बारस्नैक्स मेकर , प्लास्टिक प्रतिबंध को प्रभावी तौर पर लागू करने हेतु कॉपर बोतल, थर्मल बोतलें, मिक्सर ग्राइंडर, खास आकर्षक पैकेजिंग बक्से व कई उत्पाद शामिल हैं। स्नैक्स मेकर कई रंगों में उपलब्ध हैं, इससे आप थिएटरव मल्टीप्लेक्स की तरह पॉपकॉर्न का आनंद घर पर भी ले सकते हैं।
स्नैक्स मेकर के बारे में बताते हुए यूनाइटेड ग्रुप के निदेशक अरिफ इलाही ने कहा कि स्नैक्स मेकर का खास रोटेशन मॉड्यूल मक्का कर्नेल, बादाम, काजू, मखाना या चना, सबको समान रूप से भुनने में मदद करता है। आप इसमें नमक, मक्खन, चॉकलेट या अन्य स्वाद सामग्रियाँ भी आवश्यकतानुसार जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, इसके नॉन-स्टिक होने से तेल के उपयोग करने की भी आवश्यकता नहीं है। स्नैक्स मेकर इंडक्शन चूल्हे के साथ भी उपयोग में लाया जा सकता है।
यूनाइटेड ग्रुप के प्रबंध निदेशक नवैद नौशाह ने बताया कि हम ना केवल अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मुहैया कराने को प्रतिबद्ध हैं, बल्कि हम प्लास्टिक की बनी चीनी बोतलों से भी प्रतिस्पर्धा करने में भी कामयाब हैं, क्योंकि हमारे प्रत्येक उत्पाद रसोईघर व गृहणियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि तांबे से बनी बोतलें प्लास्टिक की बोतलों का सटीक विकल्प हैं। प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने और खतरनाक प्रदूषण को रोकने की प्रतिज्ञा करते हुए आपको सही विकल्प का ही चुनाव करना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.