समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मनाया शहीद दिवस

गाजियाबाद। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शहीद दिवस मनाया। बेहद कम उम्र में इन वीरों ने न सिर्फ जीते जी देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, बल्कि अपने बलिदान से हर भारतवासी के हृदय में स्वाधीनता की अलग जगाई। ये तीनों राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता आंदोलन के अमर प्रतीक हैं जो हमें राष्ट्र की सेवा और एकता के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

इंदिरापुरम स्थित नीति खंड प्रथम में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम के तहत ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक की गई। सर्वप्रथम सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उसके बाद संस्था ने पांच प्रस्ताव पास किए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गौतम अवाना को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रति आभार जताया है।

 

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि 23 मार्च 1931 की मध्यरात्रि अंग्रेजों ने इन तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर चढ़ा दिया था।

 

संस्था की महासचिव श्रीमती श्वेता त्यागी ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान और तेज करने पर जोर दिया गया। बढ़ती गर्मी और कई बीमारियों से बचाव के लिए विभिन्न प्रदेशों और जिलों में सरकारी व निजी अस्पतालों के माध्यम से जनहित में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। संस्था का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा, जिसकी कार्ययोजना पर कई जिलों के पदाधिकारियों के नामों पर गंभीरता से विचार चल रहा है। कार्यक्रम में संरक्षक तृप्ता मल्होत्रा, चेयरमैन अरुण कुमार, राष्ट्रीय निदेशक डॉ अशोक कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शर्मिष्ठा साह, कोषाध्यक्ष सुषमा अवाना, राष्ट्रीय सचिव लाल सिंह गौतम, कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती पिंकी प्रधान, प्रिंसपल श्रीमती अर्चना त्यागी, सदस्य अशोक कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.