समाजसेवी सुधांशु सुमन भाजपा में शामिल

नई दिल्ली । झारखंड के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और ‘रे ग्राम सेवा फाउंडेशन’ के संस्थापक सुधांशु सुमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की रघुवर दास सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। श्री सुमन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा की शुक्रवार को आयोजित पहली प्रेसवार्ता में पार्टी की सदस्यता प्रदान की गई। इस असवर पर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रकाश जावड़ेकर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव, अनिल जैन, अरूण सिंह, मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, सह प्रमुख संजय मयूख, झारखंड भाजपा के महासचिव सुनील कुमार सिंह (सांसद) और दीपक प्रकाश उपस्थित थे।

हजारीबाग में पले-बढ़े सुधांशु सुमन ने विभिन्न टीवी चैनलों में 18 साल कार्य किया। पत्रकारिता के साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया। सुधांशु सुमन ने पिछले पांच वर्षों से रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर भारत के 649423 गांव, 250000 पंचायत, 18000 प्रखंड और 707 जिले में तिरंगा सम्मान यात्रा का प्रारंभ किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से गांवों में ग्रीन इंडिया, पौधा रोपण, हैल्दी इंडिया के माध्यम से हर गांव को चिकित्सा से जोड़ना, एजुकेट इंडिया के माध्यम से हर गांव को शिक्षा से जोड़ना, क्लीन इंडिया, भारत सरकार का स्वछता मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाना, जल सरंक्षण, विलेज एक्शन प्लान के पंचायत के माध्यम से मूलभूत जरूरतों को जमीं पर उतारना शामिल है।

तिरंगा सम्मान यात्रा, पैट्रियोटिक इंडिया कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2016 से प्रारम्भ होकर झारखंड समेत देश अन्य राज्यों में चल रहा है। सुधांशु सुमन इस कार्यक्रम को लेकर झारखंड के 32623 गांव में 15 हजार गांवों में जा चुके हैं। यह कार्यक्रम रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के माध्यम से लगातार अग्रसर हो रहा है।

सुधांशु सुमन ने कहा कि हजारीबाग के 1367 गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चतरा, लातेहार, पलामू, कोडरमा, रामगढ़ संथाल सहित झारखंड के अन्य जिलों में सामाजिक सरोकार और सामाजिक समरसता को तिरंगा के सहारे रचने का कार्य पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। झारखंड के गांवों में चुआं मुक्त अभियान चलाकर नलकूप व चापाकल लगाकर लोगों को साफ पानी पीने के लिए प्रेरित किया।

श्री सुमन के अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अलावा पंजाब के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल छिब्बर, सीबीआई के पूर्व चीफ जोगिंदर सिंह और पूर्व सैन्य अधिकारियों और न्यायमूर्तियों समेत कई गणमान्य हस्तियां शामिल रही हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के सितारों में महिमा चैधरी, चंद्रचूड़ सिंह, असरानी, जीनत अमान, सलमा आगा, क्रिकेटर मनोज प्रभाकर के अलावा अलग-अलग संप्रदायों के गुरुओं और लोगों ने काफी तादाद में शिरकत की है। रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के जरिए सुधांशु सुमन का यह अभियान गांवों में जनमानस और जनजीवन को जोड़ने वाला और एक नई मशाल जलाने वाला साबित हो रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली और झारखंड की राजधानी रांची के अलावा देश के अलग-अलग शहरों में कई मौकों पर पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में दिए गए योगदान के लिए सुधांशु सुमन को सम्मानित किया गया है और इनके कार्यों की सराहना की गई है। अब सुधांशु सुमन भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के नए सिरे से आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.