नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की लखनऊ लोकसभा से उम्मीदवार सोनाक्षी सिन्हा के लिए उनके बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज लखनऊ आ रही हैं। सोनाक्षी अपनी मां पूनम के लिए रोड शो करके लखनऊ की जनता से वोट मांगेगी। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दकी ने बताया कि पूनम सिन्हा सपा की उम्मीदवार हैं। उनका प्रचार जोर पकड़ चुका है।
शुक्रवार को सपा उम्मीदवार के लिए रोड शो किया इस रोड शो में भाग लेने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को ही आ जाएंगे जबकि सोनाक्षी सिन्हा शुक्रवार को ही सुबह लखनऊ आएंगीं। उन्होंने बताया कि रोड शो के लिए मंजूरी मिल गई है। सपा कार्यकर्ताओं को रोड शो में भाग लेने के लिए तैयार किया जा रहा है। सपा उम्मीदवार के रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिम्पल यादव के साथ शामिल होंगे।