कोडरमा। जब से कोरोना संकट से देश जूझ रहा है, सरकारी स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर उचित दिशा-निर्देश दे रहे हैं। जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता से मदद करने का आह्वान किया, लोग जुडते जा रहे हैं। इसी कडी में कोडरमा जिला के डीसी रमेश घोलप के नेतृत्व में डीसी के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने 7 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।
कोडरमा डीसी रमेश घोलप का कहना है कि हमारे मुख्यमंत्री लगातार राज्य की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। अभी हम सब की जिम्मेदारी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की है। किसी भी इंसान को अधिक दिक्कत नहीं हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात लगे हैं। हमने अपने पदाधिकारियों और कर्मचारियों से बात की। सभी की सहमति बनने के लिए अभी तक हम लोगों ने अपने 7 दिन का वेतन जो कुछ 6 लाख 10 हजार रूपया हुआ है, मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।