सफलता के 7 टिप्स

 
आधुनिक तकनीक का महत्व
जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान और उस पर आधारित तकनीक का बोलबाला है। हम तकनीक पर इतने ज्यादा निर्भर हैं कि अब उसके बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं रही। तकनीक के इस प्रयोग ने हमारे जीवन को काफी सुविधाजनक बना दिया है। चाहे घर का काम हो, यातायात के साधन हो या औद्योगिक उत्पादन हो। सब कुछ आधुनिक तकनीक के सहारे पहले से बेहतर और तेज गति से हो रहा है। जीवन को सुखी और सुरक्षित बनाने के लिए एक से बढ़कर एक आविष्कार हो रहे हैं। इसका मानव समाज को बहुत लाभ हो रहा है।
कृषि में योगदान 
वर्तमान में तकनीकी की मदद से कृषि में अधिक उप्तादन किया जा रहा है। आज हमारे पास अच्छे किस्म के बीज, खाद, कीटनाशक दवाएं हैं, जिससे किसानों की उपज बढ़ गई है। नए-नए ट्रेक्टर, कृषि उपकरण की सहायता से बड़े खेतों में कम समय में कृषि संभव हो गई है। तकनीकी की मदद से पशुपालन, मुर्गीपालन, मत्स्यपालन में अधिक उत्पादन होने लगा है। अब गेंहू की फसल को मशीन ही काट देती है। खेतों में धान की फसल को हेलिकॉप्टर की मदद से बोते हैं। गाजर, आलू, मूली की फसल को मशीन जमीन से निकाल देती है। फसल की छटनी भी मशीन कर देती है।
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान 
आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल अब शिक्षा के क्षेत्र में होने लगा है। अब स्मार्ट क्लासेस से बच्चों को पढ़ाया जाता है। लाइव वीडियो, डाइग्राम और फोटो दिखाकर पढ़ाया जाता है। अब कम्प्यूटर और इंटरनेट की मदद से विद्यार्थी किसी भी प्रश्न का जवाब कुछ सेकंड में ढूढ़ लेते हैं। अब घर बैठे इंटरनेट की सुविधा द्वारा ट्यूटर, टीचर मिल जाता है, जो आपको लाइव ऑनलाइन पढ़ाता है। आपको कही जाने की जरूरत भी नहीं है। और तो और, यू ट्यूब जैसे पोर्टल पर आप किसी भी विषय की पढ़ाई कर सकते हैं।
यातायात के क्षेत्र में योगदान 
आज के समय में तकनीक की सहायता से यातायात बहुत सरल और आसान हो गया है। पहले किसी स्थान पर जाने में हमें कई दिन लग जाते थे। पर अब तेज रफ्तार ट्रेनें चल गई है, जो दूर दराज के स्थानों पर कुछ ही घंटों में पहुंचा देती है। अब बुलेट ट्रेन बहुत ही प्रचलित हो गई है। बुलेट ट्रेन चीन, जर्मनी, फ्रंास, जापान, ताईवान और दूसरे यूरोपीय देशों में चलती है। इसकी गति 300 किमी घंटा से भी अधिक होती है।
खेल के क्षेत्र में योगदान 
पहले के जमाने में खेलों में किसी तकनीक का इस्तेमाल नहीं होता था, लेकिन अब समय बदल चुका है। आजकल बच्चा-बच्चा कम्प्यूटर गेम्स खेलता है। अब फुटबाल, तैराकी, क्रिकेट, ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे खेलों का सीधा प्रसारण टीवी पर किया जाता है। अब क्रिकेट में स्कोर इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखाया जाता है। स्टम्प में कैमेरों का प्रयोग होने लगा है। अब सभी खेल तकनीक की मदद से खेले जाते हैं। हर खेल की वीडियोग्राफी की जाती है। 3डी इमेज का इस्तेमाल किया जाता है।
चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान 
वर्तमान में विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है। पहले जिन रोगों से हजारों लोग हर साल मर जाते हैं, आज उनका इलाज संभव हो गया है। आधुनिक तकनीकी की मदद से कैंसर, अल्जाइमर, पार्किसन, एड्स, मधुमेह (डाईबिटीज), दिल के रोग, जैसे रोगों का इलाज संभव हो गया है। अब सीटी स्कैन, एमआरआई , रेडिएशन, कीमोथेरेपी, नई तरह की एक्सरे मशीन से इलाज होने लगा है। आजकल तो कई प्रकार की जटिल सर्जरी कम्प्यूटर और रोबोट्स की मदद से होने लगी है। आधुनिक तकनीकी की मदद से किडनी, आंखंे, दिल जैसा कोई भी रंग प्रत्यारोपित किया जा सकता है। कृत्रिम हृदय का अब इस्तेमाल होने लगा लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.