अब मैडम तुसाद में सनी लियोन का होगा पुतला

नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी का मोम का पुतला मैडम तुसाद में लगाया जायेगा। सनी लियोनी का मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा। इसे दूसरी मशहूर हस्तियों के पुतलों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। लंदन से आया विशेषज्ञ कलाकारों का एक दल मुंबई में सनी से मिला, जहां उन्होंने 200 से ज्यादा विशेष नाप और तस्वीरें लीं ताकि एक प्रमाणिक आकार की रचना की जा सके। सनी लियोनी ने कहा, मैं दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपना पुतला लगाए जाने के लिए चुने जाने पर मैडम तुसाद की आभारी हूं। यह पहला अवसर है जबकि मैने सीटिंग दी है और इस अद्भुत अनुभव के लिए मैं पूरी टीम की आभारी हूं।” उल्लेखनीय है कि म्यूजियम में कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, सलमान खान, कपिल शर्मा, सचिन तेंदुलकर जैसे कई सितारों के पुतले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.