ताजमहल ने दुनिया में 6वां, भारत में दोबारा सर्वोच्च स्थान किया हासिल

नई दिल्ली।  दुनिया की बड़ी ट्रैवल साइट ट्रिपएडवाइजर ने बुधवार को स्थलों के लिए अपने ट्रैवलर्स च्वॉइस अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा की। अवार्ड विजेताओं का निर्धारण एक एल्गोरिदम का उपयोग कर किया गया था, जिसमें 12 महीने की अवधि में दुनियाभर के स्थलों के लिए जुटाए गए रिव्यू और रैटिंग की क्वालिटी को देखा गया। इस साल के अवार्ड के लिए पूरी दुनिया में 8 क्षेत्रों के 68 देशों से 759 स्थलों को चुना गया है।
ट्रिपएडवाइजर इंडिया के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू ने कहा कि भारत के स्थल अपनी विरासत के अनुरूप विविधता से भरे हुए हैं और ये दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संरचनाओं में से एक हैं। यह लिस्ट निर्विवाद स्मारकों से लेकर शानदार वास्तुकला के बेशकीमत रत्न प्रस्तुत करती है, जो ऐसे ट्रैवलर्स के लिए बेहतर विकल्प हैं जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अनुभव से परिपूर्ण यात्रा करना चाहते है। ट्रिपएडवाइजर ने इन अवार्ड विजेता स्थलों पर उच्च-रेटेड टूर्स और अनुभव की भी पहचान की है। ट्रिपएडवाइजर के पास दुनियाभर में 100,000 से अधिक बुक करने योग्य टूर्स, गतिविधियां और अनुभव हैं, जो ट्रैवलर्स की उनकी ट्रिप के दौरान पूर्ण क्षमता प्रदान करने में मदद करते हैं।
टॉप 10  ट्रैवलर्स च्वॉइस स्थल-
भारत
1. ताजमहल – आगरा, उत्तर प्रदेश
2. आमेर किला – जयपुर, राजस्थान
3. हरमिंदर साहिब ;स्वर्ण मंदिरद्ध – अमृतसर, पंजाब
4. स्वामीनारायण अक्षरधाम – नई दिल्ली,  भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
5. गुरुद्ववारा बंगला साहिब – नई दिल्ली, भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
6. आगरा फोर्ट – आगरा, उत्तर प्रदेश
7. मेहरानगढ फोर्ट – जोधपुर, राजस्थान
8. कुतुब मीनार – नई दिल्ली, भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
9. हुमायूं का मकबरा – नई दिल्ली, भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
10. बांद्रावर्ली सी लिंक – मुंबई, महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published.