बंगाली काॅलोनी में लगा है कूडा का अंबार, निगम पार्षद के कानों पर जूं तक नहीं

नई दिल्ली। एक ओर पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग लड रहा है। स्वास्थ्य सेवा के कर्मी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं, बुराडी क्षेत्र में कूडे का अंबार लगा हुआ है। वहां दुधारू पशु कूडा खा रही है, लेकिन किसी को चिंता नहीं है। क्षेत्र की निगम पार्षद को लोगों के स्वास्थ्य से कोई सरोकार नहीं दिखता है। संत नगर बुराडी मेन 100 फुटा रोड पर बंगाली काॅलोनी के मुहाने पर कूडा घर बना हुआ है। वहीं, सुबह से लेकर शाम तक गायों का जमावडा लगा रहता है। उसी गंदगी में पूरे दिन गायें अपना चारा तलाशती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे क्षेत्र के लोग यहां कूडा फेंक जाते हैं। गायें पूरे दिन यहीं रहती हैं। हैरत की बात तो यह है कि अभी कोरोना संक्रमण का भय लोगों में है। इन गायांे को इनके पालक शाम में ले जाते हैं और दूध निकालते हैं। वहीं, दूध क्षेत्रीय लोगों के घरों में पहुंचता है। क्या पता किस कूडे को इन गायों ने खाया हो। लोगों को डर है कि यदि किसी संक्रमित पदार्थ को गायों ने खा लिया, तो इनका दूध भी संक्रमित हो सकता है।

लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार स्थानीय निगम पार्षद रेखा सिन्हा से की गई, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है। अव्वल तो यह कि यहां शाम को रोज मछली-मुर्गा की दुकानें भी लगती हैं। खुले में बेचा जाता है। इसकी चिंता भी कभी भी निगम पार्षद रेखा सिन्हा ने नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.