अरविंद सुब्रमण्यन दिया मुख्य आर्थिक सलाहकार पद से इस्तीफा

नई दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुब्रमण्यन ने वित्त मंत्रालय से कार्यकाल न बढ़ाने के लिए कहा था जिसे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मान लिया है। बताया जा रहा है कि सुब्रमण्यन अक्टूबर में वापिस अमरीका लौट जाना चाहते हैं यहां उनका पूरा परिवार रहता है। उनका कार्यकाल अक्टूबर में खत्म होने जा रहा है।अरुण जेटली ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में जानकारी दी है कि मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने पारिवारिक बाध्यताओं के चलते अमरीका लौटने का निर्णय किया है, और उनके पास अरविंद सुब्रमण्यन की बात मान लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है।
बता दें कि अरविंद सुब्रमण्यन 16 अक्टूबर, 2014 को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाकार बनाए गए थे। उनकी यह नियुक्ति तीन साल की थी। इस नाते उनका कार्यकाल 15 अक्टूबर, 2017 तक का था। लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें एक साल का कार्यकाल विस्तार दे दिया। यानी उनका 15 अक्टूबर, 2018 तक पद पर रहना पक्का हो गया। सी.ई.ए. वित्त मंत्री को बड़े आर्थिक मामलों पर सलाह देता है और अन्य बातों के अलावा आर्थिक समीक्षा तथा मध्यावधि समीक्षा तैयार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.