Yeshu के पैदा होने पर मेरी और जोसफ हुए खुश, राजा हेरोड की नींद उड़ी!

नई दिल्ली। & TV के शो Yeshu एक असाधारण परोपकारी बच्चे की कहानी है। इस बच्चे में दया, आशा, प्यार और क्षमा के गुण समाहित हैं। 22 दिसंबर से शुरू हुए इस प्रीमियर एपिसोड में, जोसफ (आर्य धर्मचंद), मेरी (सोनाली निकम) को पूरे अधिकार के साथ अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करता है। उसके बाद भगवान के मार्गदर्शन के साथ ल्मेीन (विवान शाह) का जन्म होता है।

Yeshu के आने से हेरोड हुआ क्रोधित

जहां एक ओर, नवविवाहित जोड़ी के लिए ये खुशियों के पल हैं, तो वही दूसरी तरफ राजा हेरोड (दर्पण श्रीवास्तव) इससे काफी क्रोधित है। अक्सर उसे गांव के लोगो पर अत्याचार करते हुए देखा जाता है। उस जैसा शैतानी राजा और रूढ़िवादी शासक गांव वालों ने इससे पहले कभी नहीं देखा है। येशु के आने से अपने शासनकाल पर खतरा मंडराते हुए देखकर, वह गांव के सभी नवजात बच्चों को मारने का आदेश देता है। येशु और उसका परिवार वहां से भागने में सफल होते हैं और वो एक गांव में शरण लेते हैं। शैतान (अंकित अरोड़ा) राजा हेरोड को इस बात की जानकारी देता है कि उनका दुश्मन अभी भी जिंदा है। अब राजा हेरोड क्या करेगा?

 

Yeshu के जन्म से परिवार में खुशियां

मेरी (सोनाली निकम) कहती हैं, ’येशु का जन्म पूरे परिवार में खुशियां लेकर आता है। मां और उसके बेटे के बीच तुरंत ही एक खुबसूरत बॉन्ड बन जाता है। वह उसे देखकर एक प्यारी सी स्माइल देता है। एक तरफ जहां मेरी और जोसफ खुश हैं, वहीं चिंतित हैं कि उनके नवजात बेटे येशु पर लगातार राजा हेरोड का खतरा मंडरा रहा है। येशु को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हुए। जोसफ और उसका परिवार येशु के साथ गांव छोड़ देता है। वो एक नई जगह पर जाकर रहने लगते हैं। एक नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। अब यह कोई रहस्य नहीं रहा है क्योंकि राजा हेरोड को वहां का पता लग जाता है जहां वो रहते हैं। आगामी एपिसोड्स में यह देखने लायक होगा कि क्या वो येशु को ढूंढने में कामयाब होगा।’

हर सोमवार से शुक्रवार देखिए येशु & TV पर रोज़ाना 8 बजे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.