अपनों से करते हैं प्यार तो करें मास्क का प्रयोग: विभय कुमार झा

पटना। राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण का खतरा बढता ही जा रहा है। राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर लाॅकडाउन किया हुआ है। स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभय कुमार झा ने आज पटना के कई क्षेत्रों में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच मास्क का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ कई दूसरे साथी भी थे। सभी ने दो गज की दूरी सहित कोरोना से बचाव के लिए तमाम उपायों का पालन किया। मास्क वितरण करने के दौरान अभ्युदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता विभय कुमार झा ने सभी को कोरोना से बचाव के उपायों को भी बताया। इसमें सोशल डिस्टेनशिंग को सबसे जरूरी बताया।

विभय कुमार झा ने कहा कि यदि आप लोग स्वयं से और अपने परिवार से सही मायने में प्रेम करते हैं, तो इस समय मास्क का जरूर प्रयोग करें। बहुत आवश्यक होने पर भी घरों से बाहर निकलें। सरकार की ओर से भी जो दिशा निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के विशेषज्ञ और डाॅक्टर्स जो सलाह देते हैं, उसका अक्षरशः पालन करना चाहिए। विभय कुमार झा ने कहा कि यह समय संयम और धैर्य का है। भले ही यह बुरा समय हो, लेकिन हम सब मिलकर इसका सामना करेंगे। समाज में सभी को जरूरत पडने पर एक दूसरे की सहायता के लिए तत्पर होना होगा। यही तो हमारा सामाजिक गुण भी है। इस दौरान अभ्युदय के कई साथी और कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.