विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया मीम

मुंबई। कुछ घंटे पहले ही बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एग्जिट पोल से जुड़ा एक मीम शेयर किया था। देखते ही देखते ये मीम सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है। दरअसल इस मीम के जरिए विवेक ने ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट पर कटाक्ष किया है। इस मीम में उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्तों की धज्जियां उड़ा दी है। विवेक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है कि इसमें कोई भी राजनीति नहीं है। यही जिंदगी है। कुछ ही देर में विवेक द्वारा शेयर किए गए इस मीम पर फैंस के रिएक्शन आना शुरु हो गए है और लगभग हर कोई उन्हें इस हरकत के लिए खरी खोटी सुना रहा है।

विवेक के इस ट्वीट को देखने के बाद जहां आम जनता भड़की हुई है वहीं कई सेलेब्स भी मैदान में कुद पड़े है। कुछ देर पहले ही सोनम कपूर ने इस मीम पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि यह काफी घिनौना और क्लासलेस है।बात की जाए विवेक की तो जल्द ही उनकी फिल्म पीएम नरेन्द मोदी रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.