12 जनवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय में होगा ‘विवेकानंद यूथ समिट 2018’

नई दिल्ली। स्वराज इंडिया के छात्र-युवा संगठन Y4S (यूथ फॉर स्वराज) द्वारा 12 जनवरी को 11 बजे ‘विवेकानंद यूथ समिट 2018’ का आयोजन किया जा रहा है। विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैम्पस (सत्यकामा सभागार, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस) में होने वाले इस कार्यक्रम में युवाओं की ज़ोरदार भागीदारी की संभावना है। इस अवसर पर कई छात्रों, युवाओं, शिक्षकों के साथ साथ स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव भी दिल्ली के युवाओं को संबोधित करेंगे।
देश का एक बड़ा राजनीतिक वर्ग चाहता है कि विवेकानंद की छवि को एक ‘भगवाधारी हिन्दू संत’ तक सीमित कर दिया जाए। क्यूंकि धर्म, संस्कृति, समाज से लेकर राष्ट्रवाद जैसे कई मुद्दों पर ये वर्ग आज विवेकानंद के विचारों के उलट काम कर रहा है। आज के इस माहौल में जहाँ कि भाषा, जाति या धर्म के नाम पर नफ़रत, द्वेष और हिंसा फैलाई जा रही है, स्वामी विवेकानंद की प्रासंगिकता कहीं ज़्यादा बढ़ गई है। ‘विवेकानंद यूथ समिट 2018’ का उद्देश्य है कि देश की बढ़ती युवा आबादी की दशा दिशा पर चर्चा करके सार्थक भविष्य की एक रूपरेखा बनाई जाए। साथ ही स्वामी विवेकानंद को फूल- मालाओं और छवि पूजन तक सीमित न करके आज के युवा उनके विचारों को भी आत्मसात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.