रोगों से बचाव के लिए जरूरी है जागरूकता अभियान: विजय भगत

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड 20 श्रद्धानंद काॅलोनी के निगम पार्षद विजय भगत ने आज अपने क्षेत्र में कई कार्यक्रम किए। जनता की सुविधाएं के लिए विशेष आयोजन किया। साथ ही अपने कार्यालय को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की दिक्कत क्षेत्रीय लोगों को न होने पाए। निगम पार्षद विजय भगत ने कहा कि वर्तमान संकट काल में हम सभी को आपस में समन्वय और अच्छी सोच के साथ आगे बढना होगा। स्वयं भी सुरक्षित रहना होगा और समाज को भी सुरक्षा प्रदान करना है। इसलिए आज हमने अपने वार्ड के भलस्वां डेरी में जन जागरूकता अभियान चलाया। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित मंडल के तमाम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डेंगू-चिकनगुनिया और मलेरिया को हरसंभव रोकना है: विजय भगत

जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए निगम पार्षद विजय भगत ने कहा कि कोरोना खत्म हुआ नहीं और डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया की दस्तक आने वाली है। समय सतर्क रहने का है। आज हमने अपने वार्ड 20 एन के भलस्वा डेरी में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को हमने निर्देश दिया हुआ है कि क्षेत्र में लगातार साफ-सफाई हो। कहीं भी गंदगी का जमावडा न हो। हमें खुशी होती है कि हमारे क्षेत्र में नगर निगम के सफाई कर्मचारी लगातार अपने काम पर लगे होते हैं। निगम पार्षद विजय भगत ने कहा कि डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लगातार छिडकाव किया जा रहा है। नालियों की सफाई के बाद वहां चूना आदि डाला जाता है। हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं क्षेत्र की जनता को कम से कम समस्याओं का सामना करना पडे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.