दिल्ली में जल संकट, विजय भगत ने दिए अधिकारियों को निर्देश

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के निगम पार्षद व दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य विजय भगत ने दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य अभियंता के साथ बैठक की और कई क्षेत्रों में जलसंकट की बाबत उचित निर्देश दिए। झंडेवालान स्थित दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय में यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सोशल डिस्टेनसिंग का पूरा ख्याल रखा गया था। दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य विजय भगत ने कहा कि हमें अपने वार्ड श्रद्धानंद काॅलोनी और विधानसभा बादली के कई लोगों ने जल संकट को लेकर शिकायत की है। इसके साथ ही लोगों से जानकारी मिली कि आसपास के दस विधानसभा क्षेत्रों में भी पानी की किल्लत हो रही है।

जल बोर्ड मुख्यालय वरूणालय में आयोजित बैठक में विजय भगत ने कहा कि बादली विधानसभा सहित हमारे आसपास के 10 विधानसभा क्षेत्रों में जल संकट शुरू हो गया है। एक जनप्रतिनिधि और दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य होने के नाते मैंने दिल्ली जल बोर्ड के झण्डेवालान स्थित मुख्यालय में जल बोर्ड के मुख्य अभियंता और कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक की। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी क्षेत्र में पानी का संकट न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने जल्द ही उचित व्यवस्था होने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.