ज़ी ने लॉन्च किया ज़ी5

12 भाषाओं में पेश की जाएगी ओरिजिनल सामग्री, भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फिल्में और टीवी शोज, संगीत, लाइव टीवी, हेल्थ एवं लाइफस्टाइल कार्यक्रम

मुंबई। ज़ी इंटरनेशनल और ज़ी5 ग्लोबल के सीईओ अमित गोयनका ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के ब्रांड न्यू डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफार्म ज़ी5 के लॉन्च की घोषणा की। ज़ी5 ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट दिग्गज ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड का वन स्टॉप डिजिटल डेस्टिनेशन है। ज़ी5 नए इंडिया की मनोरंजन की जरूरतों के लिहाज से तैयार किया गया है। ये ऐसी पीढ़ी के लिए है जो डिजिटल और वैश्विक रूप से जुड़े हुए हैं लेकिन साथ ही वे अपनी संस्कृति की जड़ों में भी गहरे समाए हुए हैं। ज़ी5 विभिन्न भाषाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे यह संपूर्ण भारत में सीमाओं से परे जाकर मनोरंजन करेगा।

ज़ी इंटरनेशनल और ज़ी5 ग्लोबल के सीईओ अमित गोयनका कहते हैं कि ‘ज़ी5 की लॉन्च के साथ हम अपने विकास के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। हमारे इस विकास में यह डिजिटल पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम इस क्षेत्र में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। एक ग्लोबल कॉन्टेंट कंपनी के रूप में हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी अपने दर्शकों की पसंद की भली-भांति समझ। इसी समझ के चलते हम उनकी पसंद की सामग्री पेश कर सकेंगे। हमारे लिए ज़ी5 एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से हम सारी दुनिया को यह सामग्री उपलब्ध कराएंगे। ज़ी5 का हर पहलू, अपने दर्शकों को लेकर हमारी गहरी समझ और उनके स्थानीय माहौल पर आधारित है। यह न सिर्फ इस्तेमाल में बेहद आसान है बल्कि इसे आसान बनाने के लिए शानदार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह एक ही समय पर लोकल और ग्लोबल, दोनों ही तरह की सामग्री दिखाएगा। हमें यकीन है कि यह प्रयास आपके सामग्री देखने का अंदाज बदल देगा।’’
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा, ‘‘ज़ी5 के लॉन्च से एक मीडिया एवं एंटरटेनमेन्ट पावरहाउस के रूप में हमारी स्थिति और मजबूत हुई है। बेमिसाल सामग्री और बेहतरीन टेक्नोलॉजी हमारी इस डिजिटल पेशकश का आधार है। ज़ी5 की सामग्री को रूचिकर बनाने के लिए हमने इसमें काफी समय दिया और बहुत मेहनत की है। मुझे यकीन है कि हमारे इस प्रयास को देश और दुनिया भर में मौजूद हमारे दर्शक जरूर सराहेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published.