
नई दिल्ली। मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने किरोड़ी मल कॉलेज को 5-0 से हरा कर 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। महिला वर्ग में जानकी देवी महाविद्यालय (जेडीएम) ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 1-0 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए कोमल ने गोल किया और अंजलि को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) की तरफ से नंदकिशोर ने दो और श्लोक, पंकज व हर्ष ने एक-एक गोल किया। नंदकिशोर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
अन्य मैचों में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने हंसराज कॉलेज को 4-2 से मात दी। विजेता टीम के समकित को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। समकित, मनसमर, इंदरपाल और आयुष ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए सागर यादव और गुरशीष ने एक-एक गोल किया।
श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) ने केएमसी को 3-1 से मात दी। रोहित बने प्लेयर ऑफ द मैच। विजेता के लिए राघव ने दो और हर्ष ने एक गोल किया। केएमसी के लिए एकमात्र गोल सागर ने किया।
