मुंबई। इस मॉनसून, ज़ी एक्शन ला रहा है एक धमाकेदार पेशकश – मॉन्स्टर मंडे फेस्टिवल, जो शुरू हो रहा है 28 जुलाई से। हर सोमवार रात 7:30 बजे देखें ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में, जो आपको ले जाएंगी खतरनाक मॉन्स्टर्स और दिल दहला देने वाले रोमांच की दुनिया में। इस फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी जबर्दस्त फिल्मों की सीरीज़, जिनमें होंगे आग उगलते राक्षस, रहस्यमयी द्वीप, और निडर योद्धाओं की लड़ाइयाँ। स्नेक आइलैंड पाइथन, क्रोकोडाइल आइलैंड, बिग स्नेक किंग जैसी फिल्में आपको सीट से हिलने नहीं देंगी। ज़ी एक्शन का यह नया एडिशन एक अनोखा अनुभव देगा – दमदार एक्शन, शानदार विजुअल्स और थ्रिलर से भरपूर कहानियाँ। मॉन्स्टर मंडे फेस्टिवल एक ऐसा फिल्मी सफर है जो डर, रोमांच और मनोरंजन से भरा है।
तैयार हो जाइए हर सोमवार एक नई खौफनाक जंग देखने के लिए – सिर्फ ज़ी एक्शन पर!

